फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   52.74 percent children received anti-polio doses

Hisar News: 52.74 प्रतिशत बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा की खुराक

Mon, 13 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
52.74 percent children received anti-polio doses
हिसार में चलाए गए पल्स पोलियो अ​भियान में शामिल बच्चे और विभागीय कर्मचारी। 
हिसार। राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो (एसएनआईडी) के तहत रविवार को जिले में पांच साल तक की आयु के 2,07,509 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष रविवार को जिले के 1,09,433 बच्चों ने बूथों पर आकर दवा पी। यह कुल लक्ष्य का करीब 52.74 प्रतिशत है। दवा पीने से छूटे बच्चों को सोमवार से दो दिन तक घरों में जाकर दवा दी जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में दवा पिलाने का शुभारंभ किया। इसके लिए जिले में कुल 1,092 बूथ बनाए गए। इसके लिए अधिक आबादी वाले 906 बूथों पर चार सदस्य और कम आबादी वाले 93 बूथों पर दो-दो कर्मचारी तैनात किए गए थे। 118 सचल दल और 67 ट्रांजिट टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल पवार ने बताया कि जो बच्चे रविवार को बूथ पर नहीं आ सके, उन्हें 13 और 14 अक्तूबर को घर-घर जाकर पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। पोल्ट्री फार्म, ईंट भट्ठे और मलिन बस्तियों जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए विशेष निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश निगरानी दल के सदस्य डॉ. विकास बंसल, उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण समेत डीईओ, डीएफएसओ समेत डीएन कॉलेज, एफसी कॉलेज, राजकीय महाविद्यालयों के एनएसएस प्रभारियों ने भी अभियान का निरीक्षण किया। गांव बाड्या रंगडान में एएनएम कांता, आशा प्रीति, दर्शना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजबाला ने बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed