फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पहाड़ों की वादियों और विधानसभा का भ्रमण करने के बाद वापस लौटे भाजपाई पार्षद

पहाड़ों की वादियों और विधानसभा का भ्रमण करने के बाद वापस लौटे भाजपाई पार्षद

Thu, 28 Feb 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों की वादियों और विधानसभा का भ्रमण करने के बाद वापस लौटे भाजपाई पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। कसौली के पहाड़ों की वादियों और विधानसभा का भ्रमण करने के बाद भाजपाई पार्षद वापस शहर में लौट आए हैं। विधायक डॉ. कमल गुप्ता व भ्रमण के लिए गए सभी पार्षद देर शाम को हिसार पहुंचे। बुधवार को सुबह मेयर व पार्षदों ने विधानसभा के सत्र को भी देखा। इन सभी को विधायक डॉ.कमल गुप्ता की ओर से पास जारी करवाए गए थे।
गौरतलब है कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को टालने के लिए भाजपा ने अपने पार्षदों को बैठक से एक रात पहले ही चंडीगढ़ भेज दिया था। किसी भी पार्षद के बैठक में नहीं पहुंचने के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के बाद ही चुनाव करवाने की संभावना
सूत्रों की मानें तो भाजपा की ओर से सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव लोकसभा चुनावों के बाद ही करवाने की संभावना है। पार्षदों के बीच पद को लेकर किसी तरह का मनमुटाव होने पर लोकसभा चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इसलिए चुनाव टालने पर जोर दिया गया है। वहीं जातिगत वोट बैंक को भी साधे रखने की कोशिश की जा रही है। अगर किसी एक समुदाय के पार्षद को पद मिल जाता है तो अन्य समुदाय के लोगों के नाराज होने का खतरा भाजपा नहीं उठाना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed