फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विंग कमांडर साहिल गांधी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बेटे व पिता ने दी चिता को मुखाग्नि

विंग कमांडर साहिल गांधी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बेटे व पिता ने दी चिता को मुखाग्नि

Fri, 22 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
विंग कमांडर साहिल गांधी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बेटे व पिता ने दी चिता को मुखाग्नि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। बंगलूरू में एयर शो के अभ्यास के दौरान प्लेन क्रेश हादसे में जान गंवाने वाले विंग कमांडर साहिल गांधी का पार्थिव शरीर सुबह करीब साढ़े आठ बजे हेलीकॉप्टर से हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां विधायक डॉ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना व उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने उनका पार्थिव शरीर रिसीव किया। बाद में पीएलए स्थित घर पर लाया गया। यहां से सेक्टर 16-17 स्थित श्मशानघाट में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। एयरफोर्स के जवानों ने फायर और सेल्यूट कर उन्हें सलामी दी। अंतिम संस्कार के दौरान साहिल गांधी अमर रहे और भारत माता की जय के नारे भी लगे।
इसके बाद साहिल के सवा पांच साल के बेटे रियान और पिता मदन मोहन गांधी ने चिता को मुखाग्नि दी, जिसके बाद विंग कमांडर साहिल गांधी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। अंतिम विदाई के वक्त पूरा शहर उमड़ पड़ा, जिनमें परिजनों के अलावा समाजसेवी, विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्य, राजनेता और अन्य लोग शामिल थे। बता दें कि 19 फरवरी को बंगलूूरू में एयर शो के अभ्यास के दौरान प्लेन क्रेश हादसे में हिसार निवासी साहिल गांधी (37) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इन्होंने दी श्रद्धांजलि...
राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, महामंत्री सुजीत कैमरी सहित अनेक भाजपा नेता अंतिम संस्कार के समय श्मशानघाट में पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला भी अंतिम संस्कार के समय पहुंचे और विंग कमांडर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र भेंट कर श्रद्धासुमन भेंट किए। इसके अलावा डीसी अशोक कुमार मीणा, हिसार रेंज आईजी अमिताभ ढिल्लो, एसपी शिव चरण सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी साहिल के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed