{"_id":"5b0dac1e4f1c1ba76e8b53ef","slug":"51527622686-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में 46.6 डिग्री पर पहुंचा तापमान, इस सीजन का सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में 46.6 डिग्री पर पहुंचा तापमान, इस सीजन का सबसे अधिक
Updated Wed, 30 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हिसार में दोपहर का पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झुलसा देने वाली लू में लोग घरों से बाहर निकलने से भी बचते दिखे। खासकर बाजारों में भी दोपहर के समय लोगों का आवागमन बेहद कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है। पिछले छह दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। न्यूनतम तापमान भी 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एसी-कूलरों के सहारे कट रहा दिन
दोपहर की भीषण गर्मी के चलते सड़कें सुनसान नजर आईं। लोग घरों में ही कूलर-एसी के सहारे समय बिता रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को भी तपिश से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहती है। दुकानदारों की मानेें तो सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का समय खाली बैठकर बिताना पड़ता है। इसके बाद ही कोई ग्राहक बाजार में पहुंच रहे हैं।
दो-तीन दिन यूं ही सताएगी गर्मी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 31 मई के बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजसिंह के अनुसार दो दिन तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।