{"_id":"5a0f36714f1c1b71548bdaa4","slug":"51510946417-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण गोदारा ने सीनियर नेशनल रेसलिंग में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण गोदारा ने सीनियर नेशनल रेसलिंग में जीता गोल्ड
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
महाबीर स्टेडियम की खिलाड़ी किरण गोदारा ने सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप 15 से 18 नवंबर तक मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित की जा रही है। इसमें हिसार की ओर से महाबीर स्टेडियम में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी किरण ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। किरण के कोच विष्णु ने बताया कि शुक्रवार को किरण का फाइनल मैच उत्तरप्रदेश की खिलाड़ी मंजू तोमर के साथ था। इसमें किरण गोदारा ने मंजू को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। किरण गोदारा के पिता तहसील कार्यालय में कार्यरत हैं। मूल रूप से रावतखेड़ा निवासी किरण गोदारा का परिवार फिलहाल सेक्टर-15 में रह रहा है। इससे पहले भी किरण गोदारा कुश्ती में कई मेडल हासिल कर चुकी हैं।