फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जांच टीमों ने खंगाला ऑयल मिल का रिकार्ड

जांच टीमों ने खंगाला ऑयल मिल का रिकार्ड

Tue, 07 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
जांच टीमों ने खंगाला ऑयल मिल का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उकलाना/ हिसार।
इंडस्ट्री सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने डिप्टी डायरेक्टर बलजीत सिंह की अगुवाई में सोमवार को आशीष एग्रो ऑयल एक्सट्रेशन का मुआयना किया। इसके अलावा ईपीएफओ की टीम ने भी मिल का रिकार्ड खंगाला।
कर्मचारी भविष्य निधि विभाग के आयुक्त अभिषेक हैंकी ने सोमवार को उकलाना के दुघर्टना स्थल का दौरा किया। आयुक्त ने टैंकी ब्लास्ट का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद मिल के कर्मचारी मदनलाल से घटना की जानकारी ली। आयुक्त ने कर्मचारियों को दिए जा रहे वेतन के रिकार्ड को खंगाला। आयुक्त के साथ सुनील कुमार व ललित कुमार अधिकारीगण भी थे। विभाग की टीम ने कंपनी के कर्मचारियों से रिकार्ड मुख्यालय में लेकर पहुंचने का आदेश भी दिया है। इंडस्ट्री सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने सोमवार को दोबारा से मौके का मुआयना किया। यहां सुरक्षा मानकों की जानकारी लेकर रिपोर्ट बनाना शुरू किया। श्रम विभाग के आयुक्त बलजीत सिंह ने मौके पर कुछ तथ्य जुटाए। कंपनी में पशु चिकित्सक डॉ. जगदीश सेठी ने पहुंचकर घायल बंदरों का उपचार भी किया।
विज्ञापन

कंपनी में पसरा रहा सन्नाटा
उधर, आशीष एग्रो आयल मिल में सोमवार दिनभर सन्नाटा छाया रहा। दो-तीन कर्मचारी परिसर में नजर आए। जो श्रमिक थे उनके चेहरों पर मायूसी छाई हुई थी। पुलिस की ओर से भी कोई कर्मचारी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed