फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   500, 1000 Rupee close hisar, No cash in atm hisar, Hisar

सैलरी वीक में मंगलवार को भी नहीं मिला कैश

Wed, 07 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 07 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
500, 1000 Rupee close hisar, No cash in atm hisar, Hisar
एटीएम के बाहर लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

लोगों को मंगलवार को भी कैश नहीं दिला सका। 95 प्रतिशत से अधिक एटीएम कैश न होने के कारण सूने रहे। बैंकों की मुख्य शाखाओं में ही नकदी थी। यह भी कैश दोपहर तक खत्म हो गया। लाइनों में लगे खाली हाथ ही वापस लौटते दिखे।

विज्ञापन

 नकदी का संकट खत्म नहीं हो पा रहा। सैलरी का वीक होने के कारण ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। लोगों को बैंकों की ओर से राहत नहीं मिल पा रही। डिमांड के बदले महज 20 प्रतिशत ही कैश बैंकों को मिल रहा है। इस कारण बैंक नकदी नहीं दे पा रहे। मंगलवार को भी हजारों लोग लाइनों में लगे। लाइनों में खडे़ लोगों को दोपहर के समय कहा गया कि कैश खत्म हो गया है। जाट कॉलेज के सामने स्थित स्टेट बैंक की मेन ब्रांच में सुबह 8 बजे से ही लोग लाइनों में लग गए थे। दोपहर तक लोगों को सीमित मात्रा में कैश बांटा गया। बैंक के साथ लगाई गई तीनों  एटीएम पूरी तरह से खाली रही। किसी भी एटीएम में पैसा नहीं था। पंजाब नेशनल बैंक की बस अड्डे के पास स्थित मेन ब्रांच में भी लोग सुबह से ही अपने पहचान पत्र लेकर लाइनों में खडे़ दिखे। दोपहर बाद यहां भी कैश खत्म हो गया। लोगों ने 24 हजार मांगे तो किसी को 4 तो किसी को दो हजार ही मिले।
विज्ञापन


ऐसे कैसे होगा कैशलेस
जिले में सबसे अधिक नकदी पेट्रोल पंपों पर एकत्र होती है। जिले में 165 पेट्रोल पंप हैं। जिनमें केवल 18 पर ही स्वाइप मशीन काम कर रही हैं। ऐसे में हजारों लोग जो कार्ड से पेमेंट करना चाहें तो भी नहीं कर सकेंगे। पेट्रोल पंपों पर रोजाना करोड़ों रुपये की नकदी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस एजेंसियों पर नहीं स्वाइप मशीन
जिले में 26 गैस एजेंसियां हैं। रोजाना 5 हजार गैस सिलेंडर की खपत होती है। गैस एजेंसियों पर स्वाइप मशीन नहीं हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं  के सामने कैश देना ही मजबूरी है। गैस एजेंसियों के जरिए भी उपभोक्ता रोजाना कई लाख रुपये चुकाते हैं।


हैंडमेड उत्पादों पर नोटबंदी से संकट
हिसार। छोटे हस्तशिल्पी एवं दस्तकारों को भी नोटबंदी की नजर लग गई है। कच्चा माल नहीं खरीद पाने के कारण छोटे शिल्पीयों को काम लगभग आधा हो गया है। अकसर सड़कों  किनारे हाथों से विभिन्न कलाकृतियां एवं अन्य उत्पाद बनाते नजर आने वाले छोटे शिल्पकारों पर नोटबंदी भारी पड़ रही है। फैशन टेक्नोलॉजी पर शोध कर  रही कोमलदीप ने बताया कि छोटे शिल्पकार अपने हाथों से बेहतरीन कलाकृतियां एवं अन्य उत्पाद बेहद करीने से बनाते हैं। काठ से बनी हैंडमेड चीजों का विदेशों में खासा आकर्षण रहता है, लेकिन नोटबंदी के बाद दस्तकारों को कच्चा माल मिलने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed