{"_id":"6a8d4b4418a0650d55040370","slug":"terror-unleashed-by-miscreants-in-hisar-five-youths-on-motorcycles-opened-fire-at-three-locations-across-city-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में बदमाशों का आतंक: बाइक सवार 5 युवकों ने शहर में तीन जगह की फायरिंग, सीआईए एक और दो मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बदमाशों का आतंक: बाइक सवार 5 युवकों ने शहर में तीन जगह की फायरिंग, सीआईए एक और दो मौके पर पहुंची
सार
हिसार में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस, एक कारोबारी के घर और एक जगह हवाई फायरिंग की। इसके बाद बदमाशों ने नई सब्जी मंडी के गेट के पास हवाई फायर किया और फिर जहाजपुल चौक की तरफ गलियों मे भाग गए।
विज्ञापन
हिसार में फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक सवार 5 युवकों ने आज सुबह शहर में तीन जगहों पर फायरिंग की। बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस, एक कारोबारी के घर और एक जगह हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी गोली नहीं लगी। सूचना पाकर एचटीएम थाना, सीआईए एक और सीआईए दो की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
आज सुबह करीब 9:30 बजे दो बाइकों पर 5 युवक टीबा दानाशेर पहुंचे। यहां उन्होंने गली नंबर 7 में कारोबारी अरुण के मकान के सामने पहुंचे। उस समय अरुण की पत्नी मकान के आगे और उसका भाई अजय छत पर खड़ा था। बदमाशों में पहले सीमा पर फायरिंग की और फिर आवाज लगाने पर अजय पर फायरिंग की लेकिन दोनों बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश ढाणी किशन दत्त की गली नंबर 4 में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर मोनू के कार्यालय पर फायरिंग की। इस दौरान उसका भतीजा गौरव कार्यालय के बाहर खड़ा था जो बाल बाल बच गया। इसके बाद बदमाशों ने नई सब्जी मंडी के गेट के पास हवाई फायर किया और फिर जहाजपुल चौक की तरफ गलियों मे भाग गए। आरोपियों में पीयूष, विनय, समर, देवेंद्र और नोमी का नाम सामने आया है।
विज्ञापन