फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   50 more dengue cases were found, 201 cases came in the last five days

डेंगू के 50 नए केस आए, पिछले पांच दिन में 201 मामले आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
50 more dengue cases were found, 201 cases came in the last five days
हिसार। जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को 50 नये मरीज और मिले। नवंबर माह के पहले पांच दिन में 201 डेंगू केस आ चुके हैं। औसतन हर रोज 40 केस आए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को डेंगू के 50 नये मामले सामने आए हैं। नगर निगम व मलेरिया विभाग के फॉगिंग करने के बाद भी डेंगू का आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है। फिलहाल जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 933 हो गया है। अभी तक 3518 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 933 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 796 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 132 डेंगू के सक्रिय मरीज हैं। जिले में डेंगू से अब तक 5 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार को नगर निगम व मलेरिया विभाग की टीम ने सेक्टर 16-17 व डोगरान मोहल्ला में फॉगिंग की। डॉक्टर सुभाष खतरेजा ने बताया कि उनकी टीम निरंतर फॉगिंग कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। जहां पानी एकत्रित है वहां दवा व तेल का छिड़काव करें ताकि लारवा न पनप सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed