फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 players from Ladwa will show their strength in National Handball Games

Hisar News: नेशनल हैंडबाल गेम्स में लाडवा के 5 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
5 players from Ladwa will show their strength in National Handball Games
नेशनल गेम्स हैंडबाल के लिए चयनित लाडवा के ​खिलाड़ी।
हिसार। 10 से 14 जनवरी तक महबूब नगर (तेलंगाना) में आयोजित होने वाले 68वें नेशनल गेम्स हैंडबाल में अंडर-17 में लड़के और लडकियां की हरियाणा टीम में लाडवा खेल नर्सरी से पांच खिलाड़ी हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। नर्सरी संचालक सरपंच रामफल पूनिया व प्राचार्या फूलवती लांबा ने बताया कि प्रतियोगिता में काफी सूंच, स्नेहा गिल, स्नेहा पूनिया, भतेरी व विशाल लांबा दमखम दिखाएंगे। वहीं कोच अशोक पूनिया, महावीर पूनिया टीम मैनेजर की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि खेल विभाग द्वारा गांव में दो खेल नर्सरी संचालित है। इस उपलब्धि पर पूर्व सीनियर साई हैंडबाल कोच स्वरुप सिंह चहल, पूर्व हैंडबाल कोच सतपाल ढांडा, हरियाणा टीम के एचओडी डीपीई कुलदीप नैन, भूप सिंह प्रोजेक्ट हेड रूट फाउंडेशन, प्रमेंद्र मलिक, लाडवा गौशाला प्रधान आंनदराज आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा टीम में उकलाना के गांव बिठमड़ा स्थित डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का छात्र दीपक भी शामिल है। हरियाणा टीम 9 जनवरी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगी। डीसीएम स्कूल के चेयरमैन संजय ने बताया कि दीपक ने पहले हरियाणा कैंप में अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीपक का हरियाणा टीम में चयन होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। चेयरमैन संजय डीसीएम, गुरमेल, मंजू सेहरा ने हैंडबाल कोच कपिल, सुरेंद्र, और सुनील को इस सफलता के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed