फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 agencies applied to develop the parks

Hisar News: सेक्टर-14 पार्ट टू के पार्कों को विकसित करने के लिए 5 एजेंसियों ने किया आवेदन

Fri, 17 Jan 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 17 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
5 agencies applied to develop the parks
हिसार। शहर के सबसे महंगे सेक्टर-14 पार्ट टू के पार्कों को विकसित करने के लिए लगाए गए टेंडर के लिए पांच एजेंसियों के आवेदन आए। मगर दो के आवेदन रद्द कर दिए गए। अब इनकी तकनीकी व वित्तीय बोली की जांच की जाएगी और फिर टेंडर अलॉट किया जाएगा। एचएसवीपी अधिकारियों ने तीसरी दफा यह टेंडर लगाया था।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सेक्टर-14 पार्ट टू के प्लॉट का मालिकाना हक प्लॉटधारकों को दिया था। विभाग की तरफ से सेक्टर में छह पार्कों का प्रावधान किया गया है। मगर आज तक इनमें से एक भी पार्क को विकसित नहीं किया गया। यहीं नहीं विभाग ने पार्क के सामने वाले प्लॉटधारकों से पार्क का अतिरिक्त शुल्क भी वसूला था। सेक्टरवासी लंबे समय से इन पार्कों को विकसित करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर वह मंत्री व विधायकों से भी मिल चुके थे।
विज्ञापन

दूसरी बार टेंडर में एजेंसी मोल-भाव के लिए नहीं पहुंची
इससे पहले लगाए गए टेंडर में एक एजेंसी को लगभग फाइनल कर दिया गया था। अधिकारियों ने टेंडर अलॉटमेंट से पहले उसे मोल-भाव के लिए बुलाया था। मगर एजेंसी आई नही। अधिकारियों के अनुसार एजेंसी ने निर्धारित रेट से 14 प्रतिशत ज्यादा रेट भरे थे। इस कारण से उसे मोल-भाव के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


70.92 लाख रुपये आएगी लागत

टेंडर के तहत इन पार्कों की ग्रिल के साथ चहारदीवारी और घूमने वाले गेट लगाने का कार्य किया जाएगा। कार्य पूरा होने के तीन साल तक ठेका लेने वाली एजेंसी को इसका निशुल्क रखरखाव भी करना होगा। एजेंसी को चार माह में इस कार्य को पूरा करना होगा। इन पार्कों को विकसित करने पर करीब 70.92 लाख रुपये की लागत आएगी।


पांच एजेंसियों के आवेदन आए थे। दो के आवेदन शर्त पूरी न होने के कारण रद्द कर दिए। बाकी तीन आवेदनों की तकनीकी और वित्तीय बोली की जांच की जाएगी। - भूपेंद्र, एक्सईएन, नगर निगम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed