फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   479 Application for District Council came

जिला परिषद के लिए आए 479 आवेदन

Wed, 30 Dec 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
479 Application for District Council came

पंचायत चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। बुधवार को नामांकनों की जांच होगी। एक जनवरी को नामांकन वापस ले सकेंगे।

विज्ञापन


एक जनवरी को ही शाम तीन बजे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। बुधवार को दूसरे चरण के नामांकन लेना शुरू होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने बताया कि पंचायत चुनावों के पहले चरण में जिला परिषद के लिए 479 आवेदकों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

इनमें 452 लोगों ने चुनाव स्टे ऑर्डर से पहले नामांकन दाखिल किया था। अब 27 लोगों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन के आखिरी दिन 19 लोगों ने अपने नए नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन



हिसार खंड दो में पंचायत समिति के लिए कुल 133 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। स्टे से पहले 109 लोगों ने नामांकन भरे थे। अब फिर से शुरू हुई प्रक्रिया में 24 आवेदन आए। आखिरी दिन मंगलवार को 16 लोगों ने नामांकन भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार प्रथम खंड की पंचायत समिति के लिए 11 लोगों ने अपने नए नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां स्टे ऑर्डर से पहले 175 आवेदन थे। नए शेड्यूल के बाद 19 नए आवेदन आए।


कुल 194 लोगों के आवेदन आए हैं। सरपंच के लिए पहले चरण में 500 और अब नए शेड्यूल के बाद 41 आवेदन आए। यहां सरपंच के लिए कुल 541 लोगों के आवेदन आए हैं। पंच के लिए इस खंड में कुल 1325 लोगों ने नामांकन दिए हैं।

नारनौंद खंड
नारनौंद खंड में पंचायत समिति सदस्य के लिए आखिरी दिन 12 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां पंचायत समिति के लिए स्टे से पहले 98 आवेदन थे।

अब यहां पंचायत समिति के कुल 114 नामांकन हो गए हैं।  यहां सरपंच के लिए 59 नए नामांकन आए हैं। सरपंच के लिए 541 आवेदन हो गए। पंच के लिए कुल 1325 आवेदन हो गए। अंतिम दिन 141 नए आवेदकों ने नामांकन भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed