{"_id":"5740c46a4f1c1b0979ac6fae","slug":"47-temprature-cross-in-hisar-hindi-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा छह साल का रिकार्ड तोडकर 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा छह साल का रिकार्ड तोडकर 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 22 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
पारा छह साल का रिकार्ड तोडकर 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने छह साल का रिकार्ड तोडकर 47.8 डिग्री सेल्सियस का आंकडा छू लिया। इससे पहले मई महीने में 2010 में 48.1 डिग्री सेल्सियस डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया था। इसके बाद तापमान ने 48 का आकंडा नहीं छूआ।
विज्ञापन
इस बार मई महीना गर्मी के मामले में लगातार नए रिकार्ड बना रहा है। गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल हो रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है। दिन के समय ही नहीं रात के समय भी गर्मी कम नहीं हो रही।
विज्ञापन
रात का तापमान भी लगातार बढ रहा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित हो चुका है। रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद 23 मई से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। बिजली निगम से मिली रिपोर्ट के अनुसार इस समय घरेलू क्षेत्र में बिजली की मांग पिछले महीने के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत तक ज्यादा चल रही है।
विज्ञापन
24 तक राहत नहीं .........
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। 24 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। तापमान में बढोतरी की संभावना है। धूल भरी हवाएं व हल्के बादलों का प्रभाव हो सकता है।
कभी नहीं भूल पाएंगे 19 मई 1998.....
हिसार में 19 मई 1998 में अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया थ। उस दिन अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मई महीने में हिसार का यह सर्वाधिक तापमान रहा था।
पिछले कुछ सालों में मई का पारा इस प्रकार रहा:
दिन वर्ष पारा
22मई 2015. 45.5
30 मई 2014. 46.0
25 मई 2013. 47.3
31 मई 2012. 46.4
19 मई 2011. 46.2
26 मई 2010. 48.1
इस महीने के गर्म दिन
2 मई 43.4
3 मई 45.5
13 मई 44.0
16 मई 44.5
17मई 45.0
18 मई 45.4
19 मई 46.8
20 मई 45.6