फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   47 temprature cross in Hisar, hindi news, hisar

पारा छह साल का रिकार्ड तोडकर 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sun, 22 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 22 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
47 temprature cross in Hisar, hindi news, hisar
पारा छह साल का रिकार्ड तोडकर 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा - फोटो : bureau

गर्मी ने छह साल का रिकार्ड तोडकर 47.8 डिग्री सेल्सियस का आंकडा छू लिया। इससे पहले मई महीने में 2010 में 48.1 डिग्री सेल्सियस डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया था। इसके बाद तापमान ने 48 का आकंडा नहीं छूआ।

विज्ञापन


इस बार मई महीना गर्मी के मामले में लगातार नए रिकार्ड बना रहा है। गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल हो रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है। दिन के समय ही नहीं रात के समय भी गर्मी कम नहीं हो रही।
विज्ञापन


रात का तापमान भी लगातार बढ रहा है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित हो चुका है। रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद 23 मई से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। बिजली निगम से मिली रिपोर्ट के अनुसार इस समय घरेलू क्षेत्र में  बिजली की मांग पिछले महीने के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत तक ज्यादा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 तक राहत नहीं .........
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। 24 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। तापमान में बढोतरी की संभावना है। धूल भरी हवाएं व हल्के बादलों का प्रभाव हो सकता है।


कभी नहीं भूल पाएंगे 19 मई 1998.....
हिसार में 19 मई 1998 में अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया थ। उस दिन अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मई महीने में हिसार का यह सर्वाधिक तापमान रहा था।

पिछले कुछ सालों में मई का पारा इस प्रकार रहा:
दिन     वर्ष    पारा
22मई     2015.    45.5
30 मई     2014.    46.0
25 मई      2013.    47.3
31 मई       2012.    46.4
19 मई       2011.    46.2
26 मई       2010.    48.1

इस महीने के गर्म दिन
2 मई 43.4
3 मई 45.5
13 मई 44.0
16 मई 44.5
17मई  45.0
18 मई  45.4
19 मई  46.8
20 मई 45.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed