फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4500 teachers were absent at BMAS

एबीएमएएस ने गैर हाजिर किए 4500 टीचर्स

Wed, 02 Dec 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
4500 teachers were absent at BMAS

आधार बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के पहले ही दिन करीब 4500 टीचर ‘गैर हाजिर’ हो गए। शिक्षा विभाग की ओर से नए सिस्टम के तहत मंगलवार को हाजिरी लगानी थी।

विज्ञापन


इसमें करीब 690 से अधिक स्कूलों में मशीन नहीं चली। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय को पत्र लिखकर सॉफ्टवेयर में सुधार के लिए अनुरोध किया है।

सरकारी महकमों में आधार बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू किए जाने के बाद एक दिसंबर यानी मंगलवार से स्कूलों के लिए इस सिस्टम को शुरू किया गया।

इसमें जिले के 810 स्कूलों के लिए करीब 729 मशीन भेजी गई थी। पिछले एक सप्ताह से इन मशीनों को ट्रायल पर रखा गया था।

मंगलवार को जब नए सिस्टम से हाजिरी का पहला दिन आया तो शिक्षकों का एक घंटा इसमें ही खराब हो गया। इसके बाद भी हाजिरी नहीं लग सकी।

टीचर अपनी हाजिरी लगाने के लिए बच्चों की तरह से लाइनों में खड़े नजर आए। हाजिरी में दिक्कत आने पर शिक्षकों ने इस बारे में मुख्यालय को फोन किया। यहां के अधिकारी भी खामियों को दूरा नहीं करा सके। बड़ी संख्या में स्कूलों में बिजली के कारण हाजिरी नहीं लग सकी।
विज्ञापन


95 प्रतिशत टीचर्स नहीं लगा सके हाजिरी
जिले में 810 स्कूलों में हाजिरी लगाने के लिए 729 मशीन मंगाई गई हैं। इसके जरिये जिले के प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के करीब 5 हजार शिक्षकों को अपनी हाजिरी लगानी थी। पहले दिन करीब 95 प्रतिशत टीचर्स अपनी हाजिरी नहीं लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिक्कतें आई स्कूलों में


- कई स्कूलों में ब्रॉडबैंड नहीं चला

- कई स्कूलों में सॉफ्टवेयर लोड नहीं हो सका

- कई स्कूलों में बैटरी बैकअप नहीं था

- कई स्कूलों में कंप्यूटर खराब रहे

- कुछ स्कूलों में इसके लिए ट्रेनिंग नहीं दी गई

- कुछ स्कूलों में शिक्षकों का रिकॉर्ड मैच नहीं हुआ

पुरानी के बदले नई मशीन में बदलाव

शिक्षा विभाग में कुछ समय पहले बायोमेट्रिक मशीन शुरू की गई थी। इसमें कुछ स्कूलों में यह चल रही है। नए सिस्टम में हर एक टीचर का पूरा रिकॉर्ड आधार लिंक के साथ जोड़ा गया है, जिसमें टीचर का फोटो भी दर्ज होगा। इसमें टीचर की अंगूठे के निशान के साथ आंखों को स्कैन किया जाएगा। उसकी फोटो भी कैमरे में रिकॉर्ड होगी।

बैटरी डेड कैसे चलेंगी मशीन
बरवाला। शहर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहर कोठी में शिक्षकों की हाजिरी के लिए लगाई गई आधार बेस्ड बायोमेट्रिक मशीनें मंगलवार को नहीं चल पाईं।

इसके चलते 5 स्कूलों के करीबन 80 शिक्षक अपनी हाजिरी लगाने से वंचित रह गए। 8 बायोमेट्रिक मशीनों से 1 दिसंबर से शिक्षकों की हाजिरी लगनी शुरू होनी थी।

स्कूल के मुखिया द्वारा बताया गया कि बिजली नहीं थी और स्कूल में रखी बैटरियां डेड हो चुकी हैं। खास बात यह है कि नहर कोठी स्कूल में करीबन एक किलोमीटर दूर स्थित शिवपुरी के दो स्कूलों के शिक्षकों की हाजिरी भी लगनी थी।

स्कूल में रखी बैटरियों के डेड होने बारे अधिकारियों को पहले ही अवगत करवाया गया था। उन्होंने कहा कि स्कूल में जेनरेटर है लेकिन यह इस कार्य के लिए नहीं चलाया गया। जिले भर में शिक्षकों को दिक्कत सहन करनी पड़ी।

- महीपाल पूनिया, पूर्व जिला प्रधान हसला, हिसार

हां खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से इस तरह की शिकायतें मिली हैं। इस बारे में सभी से रिपोर्ट मांगी है। इस बारे में मुख्यालय को रिपोर्ट भेजकर साफ्टवेयर में अपग्रेड कराने के लिए लिखेंगे। जल्द ही पूरा सिस्टम सही कर लिया जाएगा।
- मधु मित्तल, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed