फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   450 youths race on Agnipath to become Agniveer in the sultry summer

Hisar News: उमस भरी गर्मी में अग्निवीर बनने के लिए 450 युवाओं ने लगाई अग्निपथ पर दौड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
450 youths race on Agnipath to become Agniveer in the sultry summer
हिसार। अग्निवीर भर्ती रैली सोमवार से हिसार मिलिट्री स्टेशन में शुरू हुई। भर्ती के पहले दिन सिरसा जिले के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान 440 युवाओं ने दौड़ लगाई। दौड़ पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं मिली। अब इन अभ्यर्थियों को मेडिकल कराया जाएगा। वहीं मंगलवार को सिरसा और फतेहाबाद जिला के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा। उमसभरी गर्मी में युवाओं का जोश देखने लायक रहा।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल मोहित ने बताया कि मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर और सामान्य डयूटी की भर्ती शुरू हो चुकी हैं। भर्ती 12 जुलाई तक चलेगी। इसमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद के युवा हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित है। अभ्यर्थियों के पास अपना एडमिट कार्ड और रैली नोटिफिकेशन निर्धारित किए गए दस्तावेजों के साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि भर्ती कैमरों की निगरानी में चल रही है। कोई भी अभ्यर्थी दलालों में चक्कर में पड़कर अपना भविष्य न खराब करें। रैली में प्रतिबंधित दवाओं व नशीले पदार्थ का सेवन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

6 जुलाई को हिसार के युवा दिखाएंगे दमखम

चार जुलाई को सिरसा जिले की तहसील रानियां, कालांवाली, गुरीवाला और फतेहाबाद जिले की टोहाना, फतेहाबाद, भट्टूकलां के युवा भर्ती में शामिल होंगे। इसके अलावा 5 जुलाई को फतेहाबाद के रतिया, जाखल, कुलां, भूना और जींद जिले के जुलाना, सफीदो, नरवाना, जींद के युवा दौड़ समेत अन्य मापढंड में हिस्सा लेंगे। 6 जुलाई को जींद के उचाना, अलावा, पिल्लूखेड़ा के अलावा हिसार के हांसी, बरवाला, नारनौंद, बास और बालसमंद के युवा सेना भर्ती के लिए पहुंचेंगे। 7 जुलाई को हिसार के उकलाना, खेड़ी जालब, हिसार और आदमपुर के युवा देश सेवा के लिए दमखम दिखाएंगे। 8 जुलाई को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद के युवा सेना भर्ती में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed