फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बीरेंद्र सिंह से बोले सेक्टरवासी, एन्हांसमेंट का समाधान नहीं किया तो वोट की उम्मीद मत करना

बीरेंद्र सिंह से बोले सेक्टरवासी, एन्हांसमेंट का समाधान नहीं किया तो वोट की उम्मीद मत करना

Thu, 18 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह से बोले सेक्टरवासी, एन्हांसमेंट का समाधान नहीं किया तो वोट की उम्मीद मत करना
हिसार। हिसार पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का सेक्टरवासियों से सामना हुआ। बीरेंद्र सिंह को सेक्टरवासियों ने स्पष्ट कहा कि अगर एन्हांसमेंट की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सेक्टरों से वोट की उम्मीद मत रखना। लोकसभा चुनाव में सेक्टरवासी वोट की चोट से भाजपा का सबक सिखा देंगे।
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह से ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप वत्स के नेतृत्व में सेक्टरवासी सुशीला भवन में मिले। इस दौरान सेक्टरवासियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। बीरेंद्र सिंह को सेक्टरवासियों की नाराजगी के साथ तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। जब जनता शांत नहीं हुई तो केंद्रीय मंत्री ने काफी असहज महसूस करते हुए कहा कि न ही मैं प्रत्याशी हूं और न ही आपसे वोट मांगने आया हूं। आपकी जो एन्हांसमेंट की समस्या है, उसके बारे में पहले विस्तार से बताओ।
विज्ञापन

हिसार लोकसभा के 20 हजार प्लॉटधारक परेशान
इस पर कुलदीप वत्स व अन्य सेक्टरवासियों ने उन्हें बताया कि पिछले एक वर्ष से पूरे हरियाणा के लाखों परिवारों को एचएसवीपी ने सभी नियमों व कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर करोड़ों रुपये की एन्हांसमेंट के नोटिस दे रखें हैं। सेक्टरवासी नियमों के अनुसार री-कैलकुलेशन के बाद जो एन्हांसमेंट बनती है, उसे भरने को तैयार है। इसके लिए सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर रखा है। मगर नोटिफिकेशन के चार महीने बीतने पर भी सरकार री-कैलकुलेशन शुरू नहीं करके मामले को लटका रही है। वत्स ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अकेले हिसार लोकसभा क्षेत्र में हांसी समेत कुल मिलाकर करीब 20 हजार प्लॉटधारकों पर एचएसवीपी ने 500 करोड़ की गलत एन्हांसमेंट डाल रखी है। यदि एक घर से पांच वोट की औसत भी लगाएं तो अकेले हिसार लोकसभा से एक लाख वोटर बीजेपी के विरोध में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरेंद्र बोले- विरोध किसी मुद्दे का समाधान नहीं हुआ
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि विरोध किसी मुद्दे का समाधान नहीं होता। मुख्यमंत्री ने सेक्टरवासियों से क्या वादा किया है, इसका उन्हें पता नहीं। मगर उन्होंने खुद हमेशा मूल्यों की राजनीति की है, अपनी दी जुबान की कीमत समझता हूं। सेक्टरवासियों की नाराजगी जायज है, क्योंकि इस मुद्दे को लेकर एक वर्ष से संघर्ष कर रहे हैं। नोटिफिकेशन के बाद भी री-कैलकुलेशन की प्रक्रिया शुरू क्यों नहीं हो रही, इसको लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इसके लिए चार दिन का समय दें। सेक्टरवासियों ने केंद्रीय मंत्री को चार दिन का समय देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान सेक्टर 3, 5 व 4 पार्ट के प्रधान कर्नल चंद्र सिंह रेढू, भीमसिंह ख्यालिया, अनंतराम, बीबी ठकराल, संजीव सोनी, मूर्तिराम पूनिया, सेवासिंह, शिव बांगा, सुशील धीमान, दीप कुमार, राजू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed