फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पांच महीनों से बंद पड़ी नगर निगम की वेबसाइट अब होगी अपडेट

पांच महीनों से बंद पड़ी नगर निगम की वेबसाइट अब होगी अपडेट

Thu, 04 Apr 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
पांच महीनों से बंद पड़ी नगर निगम की वेबसाइट अब होगी अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पिछले पांच महीनों से बंद पड़ी नगर निगम की वेबसाइट अब अपडेट होगी। वेबसाइट अपडेट करने वाली एजेंसी को पैसा नहीं दिए जाने के कारण वेबसाइट अपडेट नहीं हो पाई थी। अब निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल ने तकनीकी विंग के अधिकारियों को वेबसाइट को पूरी तरह अपडेट करवाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव से पहले ही वेबसाइट बंद हो गई थी। वेबसाइट खोलने के लिए सर्च करने पर पेज नॉट फाउंड की सूचना आती थी।

नए मेयर व पार्षदों की भी होगी डिटेल
नगर निगम की वेबसाइट अपडेट होने के बाद उसमें नए मेयर और पार्षदों की सूची भी अपडेट की जाएगी। इसके अलावा रिटायर्ड और ट्रांसफर हो चुके अधिकारियों के नाम भी वेबसाइट से हटाए जाएंगे। अधिकारियों की सूची भी दुरुस्त की जाएगी। अधिकारियों द्वारा कोशिश की जा रही है कि नगर निगम की वेबसाइट पर ही अस्टिमेट और वर्क ऑर्डर संबंधी जानकारी भी अपलोड की जा सके ताकि शहरवासी उन्हें आसानी से देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed