{"_id":"5c9d118bbdec2214645377e0","slug":"41553797515-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".....चुनाव में हिसार, भिवानी व राजस्थान मिलकर करेंगे सीमावर्ती रास्तों की चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.....चुनाव में हिसार, भिवानी व राजस्थान मिलकर करेंगे सीमावर्ती रास्तों की चौकसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। लोकसभा आम चुनाव-2019 में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा व राजस्थान की सीमा पर लगने वाले सभी रास्तों की निगरानी हिसार, भिवानी व हनुमानगढ़ जिलों द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। सभी रास्तों व इन पर पड़ने वाले नाकों पर सुरक्षा उपायों को कड़ा किया जाएगा। यह बात उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने वीरवार को हिसार, भिवानी व हनुमानगढ़ जिलों के प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में भिवानी के उपायुक्त अंशज सिंह, भादरा (हनुमानगढ़) के एसडीएम सुखा राम पिंडेल, नोहर के सीडी अतर सिंह पूनिया, हिसार डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, सिवानी डीएसपी जयपाल सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव 12 मई को होने हैं, जबकि राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 29 अप्रैल व 6 मई को होंगे। चुनाव में हर प्रकार के अपराधों व आपराधिक घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। इसके लिए तीनों जिले भगौड़े, बेल जंपर, बेल पर बाहर आए तथा हाल ही में सजा पूरी करके बाहर आने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों का विवरण व रिकॉर्ड एक दूसरे से साझा करें और इनकी गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रवेश के लिए हिसार जिले में 6, जबकि भिवानी में दो मार्ग हैं। इन सभी मार्गों की राजस्थान व हरियाणा द्वारा संयुक्त रूप से आपसी समन्वय के साथ निगरानी की जाएगी और इनके माध्यम से हो सकने वाली प्रत्येक अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जाएगी। हरियाणा में शराब के दाम कम होने के चलते यहां से इसकी तस्करी राजस्थान की ओर होने की आशंका हो सकती है, इसलिए पुलिस को सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखनी होगी। अन्य नशीले पदार्थों को लाने-ले जाने पर अंकुश लगाने के संबंध में भी उन्होंने विस्तार से हिदायतें दीं।
फ्लाइंग स्क्वायड व स्टेटिक सर्विलांस टीमें रखेंगी नजर
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सभी जिलों में गठित की गई फ्लाइंग स्क्वायड टीमों, स्टेटिक सर्विलांस टीमों के माध्यम से भी सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी व कड़ी चौकसी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी टीमों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी। सभी टीमों की संयुक्त रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में चंडीगढ़ भी भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर करेंगे सूचनाओं का आदान-प्रदान
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने स्तर पर एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी बैठक करके उनके साथ सीमावर्ती रास्तों की निगरानी के संबंध में जरूरी रणनीति बनाएं और उन्हें जरूरी हिदायतें दें। उन्होंने कहा कि तीनों जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का व्हाट्स एप ग्रुप भी बनाया जाएगा ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके।