फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कमिश्नर ने एक महीने खुद की निगरानी, अब प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में हर कर्मचारी का काम बांटा

कमिश्नर ने एक महीने खुद की निगरानी, अब प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में हर कर्मचारी का काम बांटा

Tue, 19 Mar 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने एक महीने खुद की निगरानी, अब प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में हर कर्मचारी का काम बांटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में कमिश्नर अशोक गर्ग ने एक महीने तक निगरानी के बाद बड़ा फेरबदल किया है। डेढ़ महीने पहले ही ब्रांच के अधीक्षक लगाए गए कैलाश चंद्र को दूसरी ब्रांच में भेज दिया है। वहीं प्रत्येक क्लर्क का काम बांट दिया गया है। एक-एक क्लर्क की अलग-अलग काम के लिए ड्यूटी लगाई है। हर क्लर्क के साथ एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी लगाया है। इसलिए तीन नए कंप्यूटर ऑपरेटर भी ब्रांच को मिले हैं। अब हर कर्मचारी की सौंपे गए काम की ही जिम्मेदारी होगी, उसके अलावा अन्य कार्यों से उसका कोई लेना-देना नहीं होगा।
गौरतलब है कि इस समय शहरवासी सबसे अधिक प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कामों को लेकर ही निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों में गलतियों से अधिकतर शहरवासी जूझ रहे हैं। हालांकि अभी तक 15 हजार से अधिक फाइलों को दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन

कैलाश चंद्र की जगह अभी पदोन्नत हुए रामकुमार होंगे अधीक्षक
कमिश्नर ने प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अधीक्षक कैलाश चंद्र की जगह अभी पदोन्नत हुए रामकुमार को अधीक्षक लगा दिया है। कैलाश चंद्र को एडमिन मेटर का अधीक्षक बनाया गया है। पांच फरवरी को ही कैलाश चंद्र को आठ महीने बाद दोबारा प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में भेजा गया था। कैलाश चंद्र से पहले अनुबंध आधार पर लगे पृथ्वीराज ब्रांच के अधीक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पास नहीं है फाइल का डायलॉग नहीं मार सकेंगे कर्मचारी
कमिश्नर की इस कार्रवाई को निगम में पारदर्शिता के हिसाब से बड़े पैमाने पर देखा जा रहा है। पहले काम नहीं बंटा होने के कारण फाइलों के बारे में कर्मचारी टालमटोल करते रहते थे। किसी फाइल के बारे में पूछने पर सीधा कह दिया जाता था कि मेरे पास फाइल नहीं है, दूसरे से पूछ लो। अब कर्मचारी यह डायलॉग नहीं मार सकेंगे। कर्मचारियों को कालोनी और वार्डों के अनुसार भी काम बांटकर दिया गया है। अगर सौंपे गए काम से संबंधित किसी फाइल में कमी होगी तो उसका जिम्मेदार संबंधित कर्मचारी ही होगा।

ऐसे बांटी गई हैं ड्यूटियां
कर्मचारी रजनीश व नरेश : एरियर ठीक करने और कैटेगरी में बदलाव करने से संबंधित काम
मोतीराम : नाम में बदलाव करने, मंदिर-धर्मशाला व एक्स सर्विस मैन से संबंधित काम
दरिया सिंह : मोटगेज व एनओसी से संबंधित काम
विक्रम : पोस्टिंग व अपडेटेशन का काम
सतनाम व नीतू : नाम में बदलाव की फाइलों को ऑनलाइन अपडेट करेंगे

31 मार्च तक मिलेगी ब्याजमाफी की छूट
प्रदेश सरकार की ओर से नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स में 31 मार्च तक ब्याजमाफी की छूट दी जा रही है। शहरवासियों के पास छूट का फायदा लेने के लिए सिर्फ एक सप्ताह का समय ही बचा है। यूं तो 12 दिन शेष है, लेकिन दो दिन की होली की छूटी और उसके बाद शनिवार व रविवार का भी अवकाश रहेगा।


प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के प्रत्येक कर्मचारी का काम बांट दिया है। अब सारे काम ही एक कर्मचारी को करने की जरूरत नहीं है। अधीक्षक इसलिए बदला है, क्योंकि मुझे लगा कि नए अधीक्षक बेहतर काम कर पाएगा। प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की मैंने खुद एक महीने तक निगरानी की है। उसके बाद ही जनता के हित में यह फैसले लिए हैं।
-अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed