{"_id":"5b58cfda4f1c1b1e308b6e76","slug":"41532547034-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नगर फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नगर फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सूर्य नगर रेलवे फाटक पर आरओबी के निर्माण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है। इस पुल का निर्माण अब बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। बीकानेर व अंबाला डिविजन से मंजूरी मिलने के बाद इसको अंतिम प्रक्रिया के लिए दिल्ली व जयपुर मुख्यालय को भेजा जा चुका है। वहां से मंजूरी मिलते ही इसके निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सूर्य नगर फाटक पर आरओबी बनाने की मांग पिछले लंबे समय से शहर वासियों की ओर से की जा रही थी। इसके चलते सूर्य नगर व शिव नगर के साथ शहर की यातायात व्यवस्था का बुरा हाल था। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए सूर्य नगर में आरओबी बनाने के लिए संबंधित विभागों से बैठकें कर योजना को सिरे चढ़ाया गया। इसके बनने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुचारू हो जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा आरओबी के निर्माण के लिए 70 करोड़ की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां से करीब 40 ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं। डबल लाइनें होने के कारण फाटक अकसर बंद रहते हैं। जब ट्रेन यहां से गुजरती है तो कम से कम 10 से 15 मिनट तक रास्ता पूरी से ब्लॉक हो जाता है। यहां आरओबी बनने से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस आरओबी की लंबाई 1185 मीटर होगी और चौड़ाई 7-7 मीटर की होगी। दोनों ओर सड़कें व बीच में डिवाइडर होगा। आरओबी के बनने का सूर्य नगर, शिव नगर, अर्बन इस्टेट दो, डीसी कालोनी, विद्युत नगर, मॉडल टाउन, मिलगेट एरिया, सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5 व रायपुर रोड निवासियों को लाभ होगा।