{"_id":"5a3429b74f1c1b9f678c1903","slug":"41513367991-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्णिका कुंडू केस में दूसरे आरोपी आशीष ने जाट कॉलेज में दिया क्रीमीनोलॉजी का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्णिका कुंडू केस में दूसरे आरोपी आशीष ने जाट कॉलेज में दिया क्रीमीनोलॉजी का पेपर
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
वर्णिका कुंडू केस में दूसरे आरोपी आशीष को चंडीगढ़ पुुलिस शुक्रवार को हिसार जाट कॉलेज लेकर पहुंची। पुलिस ने यहां आरोपी को एलएलबी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दिलाई। परीक्षा के बाद आरोपी से मिलने पहुंचे उसके साथियों को पुलिस ने वापस लौटा दिया।
वर्णिका कुंडू केस में सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के दूसरे आरोपी आशीष का एलएलबी के फाइनल सेमेस्टर में से 2 पेपरों में री-अपीयर थी। जिसमें उसने 5 दिसंबर को परीक्षा दी थी। शुक्रवार को क्राइमोनोलॉजी विषय का री-अपीयर पेपर था। परीक्षा के लिए अदालत के आदेशानुसार चंडीगढ़ पुलिस अपनी गाड़ी में आशीष को हिसार जाट कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र लेकर पहुंची। पुलिस की कस्टडी में करीब पौने दो बजे आशीष परीक्षा केंद्र पहुंचा। परीक्षा खत्म होते ही पुलिस ने आरोपी को गाड़ी में बैठा लिया। परीक्षा के बाद आशीष के कुछ दोस्तों ने मुलाकात करने की कोशिश की। दोस्त आशीष से मिल पाते उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। परीक्षा 2 बजे से पांच बजे तक होनी थी। शुक्रवार को पेपर करीब 15 मिनट देरी से शुरू हो सका था। इस कारण परीक्षा सवा पांच बजे खत्म हुई। इस मामले को लेकर जाट कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर हरियाणा पुलिस के कर्मचारी भी तैनात किए गए थे।