फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मिलावटी मावे की सूचना पर छापा, बोलेरो में मिले 40 पीपे

मिलावटी मावे की सूचना पर छापा, बोलेरो में मिले 40 पीपे

Sat, 30 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी मावे की सूचना पर छापा, बोलेरो में मिले 40 पीपे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस ने त्योहारी सीजन के चलते मिलावटी मावा हिसार आने की सूचना पर लुदास और एचएयू रोड पर नाकेबंदी कर एक बोलेरो को रुकवाया। पुलिस ने वाहन से मावे के 40 पीपे पकड़े। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मावे के सैंपल लिए हैं। विभाग का कहना है कि सैंपल फेल आता है तो संबंधित पक्ष पर कोर्ट में मुकदमा दायर किया जाएगा।

सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बीकानेर से मावे के पीपे भरकर बोलेरो में हिसार लाए जा रहे हैं। यह मावा मिलावटी हो सकता है। एसआई महेंद्र सिंह ने टीम समेत लुदास रोड पर नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद वहां एक बोलेरो आई। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रुकवाई तो उसमें दो व्यक्ति सवार मिले। वाहन चेक करने पर मावे के 40 पीपे मिले। हर पीपे में 18 किलो मावा बताया गया। पुलिस ने फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रेमसिंह को सूचना दी तो उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मावे के सैंपल लिए हैं। विभाग का कहना है कि सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। यदि सैंपल फेल मिले तो संबंधित पक्ष पर कोर्ट में मुकदमा दायर किया जाएगा। फिलहाल बोलेरो सवार लोगों को नाम-पते नोट कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed