फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 km long road from Bithmara to NH 52 to be built with 3.30 crores, administrative approval received

3.30 करोड़ से बनेगा बिठमड़ा से एनएच 52 तक 4 किलोमीटर लंबा रोड , प्रशासनिक मंजूरी मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
4 km long road from Bithmara to NH 52 to be built with 3.30 crores, administrative approval received
उकलाना। हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि उकलाना हल्के के गांव बिठमड़ा से एनएच 52 (नरवाना-उकलाना रोड़) तक 4 किलोमीटर लंबाई का 18 फुट चौड़ा नया रोड बनाया जाएगा। इस रोड के निर्माण कार्य पर 3 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत आएगी। सरकार ने इस सड़क निर्माण कार्य को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि गांव बिठमड़ा सहित आसपास के ग्रामीणों का गांव बिठमड़ा से एनएच 52 तक कच्चे रास्तें को नई सड़क बनाने की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। कच्चा रास्ता होने के कारण गांव बिठमड़ा के किसानों को खेतों से अपनी फसल अनाज मंडी तक ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। विभाग द्वारा जल्द ही नई सड़क बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके पश्चात जल्द ही सड़क निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। नई सड़क बनने से गांव बिठमड़ा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को फायदा होगा। किसान अपने खेत-खलिहान से फसल को अनाज मंडी तक सुगमता के साथ ले जा सकेंगे। क्षेत्रवासियों को भी अब गांव बिठमड़ा से नरवाना आने-जाने में आसानी रहेगी। उन्होंने बताया कि 5-6 करम या इससे ज्यादा चौड़ाई के कच्चे रास्ते जो एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ते हैं, उनको भी पक्का करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed