फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 kg 572 grams of poppy husk recovered from the youth

Hisar News: युवक से 4 किलो 572 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
4 kg 572 grams of poppy husk recovered from the youth
हिसार। सीआईए स्टाफ ने गांव मुकलान के पास सवार मलापुर निवासी सचिन से 4 किलो 572 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ से सिपाही रविंद्र, अजय व जगत सिंह गश्त पड़ताल के लिए गांव गंगवा के पास मौजूद थे। उन्हें जानकारी मिली कि मलापुर निवासी सचिव डोडा पोस्त बेचने का काम करता है और अभी गांव मुकलान से टोकस-पातन रोड पर एक सफेद रंग के कट्टा प्लास्टिक में डोडा पोस्त लिए हुए खड़ा है और बेचने की फिराक में है। अगर तुरंत रेड की जाए तो सचिन नशीला पदार्थ डोडा पोस्त सहित काबू आ सकता है।
विज्ञापन

टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक सफेद रंग का कट्टा प्लास्टिक लिए हुए खड़ा दिखाई दिया, जो सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर घबराकर तेज कदमों से टोकस-पातन रोड की तरफ चलने लगा। इस पर कर्मचारियों ने उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सचिन बताया। सफेद रंग के कट्टा प्लास्टिक को खोलकर चेक किया तो उसमें नशीला पदार्थ चूरा डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसका वजन 4 किलो 572 ग्राम निकला। आजाद नगर थाने के एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed