{"_id":"6854494b9684f41dd50091ca","slug":"370-sadhaks-reached-the-yoga-camp-and-practiced-asanas-pranayama-and-meditation-hisar-news-c-21-hsr1020-650371-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: योग शिविर में 370 साधक पहुंचे, आसन, प्राणायाम व ध्यान का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: योग शिविर में 370 साधक पहुंचे, आसन, प्राणायाम व ध्यान का किया अभ्यास
Thu, 19 Jun 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिंदल पार्क में चल रहे योग शिविर में उपस्थित मुख्य अतिथि अशोक गर्ग, व अन्य योग साधक ।
हिसार। जिंदल पार्क में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर में वीरवार को शिविर में 370 साधकों ने हिस्सा लिया। शिविर में आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया। भारत विकास परिषद की केशव शाखा एवं हिसार ब्रांच ऑफ एनआईआरसी द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविर में तीसरे दिन मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त अशोक गर्ग ने स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके विधिवत ढंग से शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक सामंजस्य का साधन है। हर इंसान को योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। वालंटियर विजेंद्र ने बहुत ही प्रभावी तरीके से योग साधकों को योग, ध्यान, आसन व योगिक नृत्य का अभ्यास करवाया। समय पर आने वाले साधकों को कूपन वितरित किए गए, जिनका प्रोत्साहन पुरस्कार योग शिविर के अंत में निकाला गया। दिगंबर जैन औषधालय संचालित जैन पैथ लैब की तरफ से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस मौके पर अनिल जैन टीनू, रमेश गर्ग, डॉ. सुमन बेहमानी, पूजा, आशा जैन, सीए कीर्ति गोयल आदि उपस्थित रहे।