{"_id":"6a68fa25bdcd69112f0773e6","slug":"37-mm-of-rain-leaves-half-the-city-waterlogged-and-the-other-half-dry-hisar-news-c-21-hsr1020-919716-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 37 एमएम बारिश से आधा शहर पानी-पानी, आधा सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 37 एमएम बारिश से आधा शहर पानी-पानी, आधा सूखा
विज्ञापन
हिसार बरसात के दौरान दिल्ली रोड से गुजरते वाहन चालक।
हिसार। मंगलवार को 37 एमएम बारिश ने शहर के आधे हिस्से को जलमग्न कर दिया, जबकि आधा शहर लगभग सूखा रहा। ऑटो मार्केट, संत नगर, शांति नगर, सैनियान मोहल्ला, कैंप चौक और अर्बन एस्टेट सहित कई इलाकों में एक से दो फीट तक पानी भर गया। वहीं आजाद नगर, कैमरी रोड, सेक्टर-33 सहित कई क्षेत्रों में बारिश बेहद कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर में 37 एमएम वर्षा दर्ज की गई।
इस बार मानसून की बारिश पूरे शहर में एक साथ नहीं हो रही है। कभी एक हिस्से में तो कभी दूसरे हिस्से में तेज बारिश हो रही है। सोमवार को आजाद नगर, कैमरी रोड और गंगवा क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई थी, जबकि पुराने शहर का बड़ा हिस्सा सूखा रहा। इसी कारण सोमवार को हिसार में शून्य बारिश दर्ज की गई थी।
मंगलवार को मौसम विभाग के जीजेयू स्थित वर्षामापी केंद्र पर 37 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। ऑटो मार्केट क्षेत्र में बरवाला चुंगी से जिंदल पार्क तक सड़क पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। सैनियान मोहल्ला की मुख्य सड़क, कैंप चौक, अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास स्कूल रोड तथा मॉडल टाउन में राजकीय स्कूल के सामने भी जलभराव से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कैंप चौक पर कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए।
विज्ञापन
बारिश में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
संत नगर के लोगों ने बारिश के दौरान सड़क निर्माण कराए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को शिकायत भेजकर कहा कि सड़क पिछले दो महीने से अधूरी पड़ी थी, लेकिन मंगलवार को बारिश के दौरान निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि यदि ऐसी शिकायत मिली है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
बिजली संबंधी खतरा दिखे तो तुरंत भेजें फोटो
डीएचबीवीएन ने बारिश के दौरान बिजली संबंधी किसी भी खतरे की सूचना तुरंत देने की अपील की है। यदि कहीं बिजली का खंभा टूटा हो, लाइन झुकी या लटक रही हो, खुला तार, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, करंटयुक्त मीटर बॉक्स, अर्थ वायर या अन्य कोई विद्युत खतरा दिखाई दे तो उसकी फोटो और सूचना व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर भेजी जा सकती है। उपभोक्ता अपनी शिकायतें टोल फ्री नंबर 1912 या 1800-180-4334 पर भी दर्ज करा सकते हैं।
मानसून के दौरान उपमंडल स्तर पर एसडीओ, कनिष्ठ अभियंता, फोरमैन, लाइनमैन तथा सहायक लाइन स्टाफ अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित सुरक्षा निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक फीडर, ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत परिसंपत्तियों का समय-समय पर निरीक्षण कर संभावित कमियों को दूर किया जाएगा। सभी दोषों का जीपीएस लोकेशन सहित रिकॉर्ड भी संधारित किया जाएगा।
- विक्रम सिंह, प्रबंधक निदेशक, डीएचबीवीएन, हिसार