फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   360 tons of garbage collected in two days, the strike of sanitation workers increased for 3 more days, Diwali will be celebrated among the garbage

दो दिन में 360 टन कचरा एकत्रित, 3 दिन और बढ़ी सफाई कर्मियों की हड़ताल, कचरे के बीच मनेगी दिवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
360 tons of garbage collected in two days, the strike of sanitation workers increased for 3 more days, Diwali will be celebrated among the garbage
राजगुरु मार्केट में लगे कचरे के ढेर को देखतीं संयुक्त आयुक्त बेलिना। - फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ गई है। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं होता है तो इस बार की दिवाली कचरे के बीच मनानी पड़ेगी। उधर दो दिनों से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर में 360 टन कचरा एकत्रित हो चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका राज्य कमेटी के आह्वान पर इकाई हिसार के कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर हैं। पहले दिन कर्मचारियों की मांगों को लेकर राज्य कमेटी की निकाय मंत्री से बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद वीरवार को रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के गेट पर तालाबंदी
हड़ताल के दूसरे नगर निगम के कर्मचारी सुबह कार्यालय में एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सभी मांग पुरानी हैं। 4 बार सरकार के साथ समझौता होने के बावजूद मांगों का परिपत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर सुनील लाडवा, राजेश बागड़ी, बिशन सिंह आदि मौजूद रहे। निगम प्रशासन के मुताबिक हड़ताल में 723 सफाई कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें 163 स्थायी व 560 अस्थायी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर निगम प्रशासन का कहना है कि अगर हड़ताल आगे बढ़ती है तो वह ठेकेदार के माध्यम से कचरे का उठान करवा सकते हैं। अधिकारियों की मानें तो निगम ने शहर के कुछ एरिया की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी हुई है। हड़ताल को देखते हुए ठेकेदार के एरिया में बढ़ोतरी करके उन एरिया में भी सफाई करवाई जा सकती है, जहां दो दिनों से सफाई नहीं हो रही है।
उठान न होने पर लोगों ने कचरा जलाना किया शुरू
फोटो :
दो दिनों से कचरे का उठान न होने पर लोगों ने कचरे को जलाना शुरू कर दिया है। वीरवार को राजगुरु मार्केट में किसी व्यक्ति ने सुबह कचरे के ढेर में आग लगा दी। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग का बुझाया। हालांकि तब तक सारा कचरा जल चुका था।
अन्य शाखाओं का काम भी हुआ प्रभावित
निगम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अन्य शाखाओं का काम भी प्रभावित हो रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में लंबित फाइलों की संख्या दोबारा से बढ़ने लगी है। अभी तीन दिन और कार्यालय बंद रहेगा। इसके बाद दिवाली की छुट्टियां हैं। ऐसे में फिर शाखा में लंबित फाइलों का ढेर लगने की पूरी संभावना है।
ठेकेदार के एरिया में सफाई हो रही है। अगर हड़ताल आगे बढ़ती है तो शहर के बाकी एरिया में भी ठेकेदार से सफाई करवाई जा सकती है। - बेलिना, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

दिवाली पर्व पर सफाई कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना चिंता का विषय है। अगर इन कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो पूरा शहर कूड़ेदान का रूप ले लेगा। शासन प्रशासन को चाहिए कि वे इन कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करते हुए हड़ताल को समाप्त करवाए। - जितेंद्र श्योराण, प्रधान, हिसार संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed