{"_id":"66fdbf173a7199c0250151b4","slug":"35th-birth-anniversary-of-martyr-ramswaroop-yadav-hisar-news-c-21-hsr1020-477541-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहीद रामस्वरूप यादव की 35वीं जयंती पर सीआरपीएफ सोनीपत की टुकड़ी ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहीद रामस्वरूप यादव की 35वीं जयंती पर सीआरपीएफ सोनीपत की टुकड़ी ने दी श्रद्धांजलि
Thu, 03 Oct 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
हांसी। शहीद सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप यादव की 35वीं जयंती पर बुधवार को ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ सोनीपत की एक प्लाटून ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ की प्लाटून ने उनके पैतृक गांव मिलकपुर-2 में पहुंच शहीद स्मारक पर सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। साथ ही उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्लाटून कमांडर सुमेर सिंह ने बताया कि शहीद सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप यादव ने आज से 35 वर्ष पूर्व 2 अक्तूबर 1989 को रात करीब 9 बजे पंजाब के अमृतसर में उग्रवादियों द्वारा सीआरपीएफ की कॉनवाई की एक गाड़ी को बम से उड़ा दिया था। उसके बाद घात लगाकर किए गए हमले के बाद हुई एक मुठभेड़ में बहादुरी का परिचय देते हुए उग्रवादियों के छिप कर की जा रही गोली बारी का मुंह तोड़ जवाब दिया था। जिसके बाद उग्रवादी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे, लेकिन इस हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप यादव ने अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देकर उग्रवादियों के मंसूबों पर पानी फेर देश की हिफाजत की थी।
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह, हवलदार राजपाल, हवलदार सुनील कुमार, हवलदार जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजपाल, नंबरदार कुलदीप यादव, सरपंच भीम सिंह यादव, अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एलएन यादव, ग्राम विकास मंडल के अध्यक्ष राजेश यादव, बाबा बलदेव मंदिर सभा मिलकपुर के प्रधान पवन यादव, रिटायर्ड एसडीओ डॉ. डीपी यादव, रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट धर्मपाल यादव, रिटायर्ड प्रिंसिपल राजमल व अन्य उपस्थित रहे।