फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   33 KV sub station closed, power supply disrupted for 12 hours

Hisar News: 33 केवी सब स्टेशन हुआ बंद, 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
33 KV sub station closed, power supply disrupted for 12 hours
हांसी। उमस भरी गर्मी के बीच ओवरलोड से शहर के दयाल सिंह कॉलोनी स्थित 33 केवी सब स्टेशन बुधवार रात को ब्रेक डाउन हो गया। इसके चलते 12 घंटे तक शहर के दर्जनभर क्षेत्रों व करीब 10 गांवों में बिजली सप्लाई बाधित रही। वहीं सब स्टेशन पर ओवरलोड से छुटकारा दिलवाने के लिए आए 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को अभी तक इंस्टॉल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मसुदपुर के समीप जंपर टूटने से सब स्टेशन पूरी तरह से बंद हो गया। इसे ठीक करने के लिए टीम पूरी रात लगी रही। सुबह करीब साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति हुई तो ओवरलोड के चलते फिर से आई तकनीकी समस्या के कारण बिजली बाधित हुई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाकर बिजली आपूर्ति हुई। इस दौरान सिसाय पुल, डडल पार्क, हनुमान कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, राम लाल कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, यति नगर, मुलतान कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, चार कुतुब, गोसाईं गेट, राजकीय महाविद्यालय क्षेत्र, ढाणी कुतुबपुर रोड स्थित नए जलघर के साथ दयाल सिंह कॉलोनी, जग्गा बाडा, बीड फार्म, सुलेमान बाडा, रिछपुरा, ढाणी केंदु, शेखपुरा, सैनीपुरा जैसे गांवों में बिजली बाधित रही।
विज्ञापन


नहीं इंस्टॉल किया नया ट्रांसफार्मर
सब स्टेशन पर ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए करीब 20 दिन पहले यहां पर नया ट्रांसफार्मर रखा गया था। इस ट्रांसफार्मर को लगाने की अनुमति दिसंबर महीने में मिली थी, लेकिन ट्रांसफार्मर को अभी तक निगम की तरफ से इंस्टॉल नहीं किया गया। इसको लेकर निगम अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसे डेढ़ महीने के बाद इंस्टॉल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article