फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आर सिटी प्रोजेक्ट के फोरेंसिक ऑडिट के बाद टीम चंडीगढ़ लौटी

आर सिटी प्रोजेक्ट के फोरेंसिक ऑडिट के बाद टीम चंडीगढ़ लौटी

Sat, 16 Mar 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
आर सिटी प्रोजेक्ट के फोरेंसिक ऑडिट के बाद टीम चंडीगढ़ लौटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सेक्टर 9-11 में आर सिटी प्रोजेक्ट की रेरा (हरियाणा स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी, पंचकूला) द्वारा फोरेंसिक ऑडिट के आदेशों के बाद हिसार पहुंची चार सदस्यीय फोरेंसिक टीम अपना काम करने के बाद शुक्रवार को वापस चंडीगढ़ लौट गई। उल्लेखनीय है कि चार सदस्यीय टीम 12 मार्च को हिसार पहुंची थी और चार दिन ऑडिट कार्य पूरा करने के बाद टीम शुक्रवार शाम करीब चार बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई।
टीम सीए बलदेव गर्ग के नेतृत्व में आई थी, जिसमें सीए विनोद अग्रवाल व दो अन्य आर्टिकल स्पोर्टिंग स्टाफ सदस्य शामिल थे। इस दौरान टीम ने आर सिटी प्रोजेक्ट के दस्तावेजों की जांच की और कुछ कागजात सुबूत के तौर पर साथ भी लिए। इस दौरान टीम से प्रोजेक्ट के निवेशकों ने भी मुलाकात की और अपनी शिकायतें लिखित में टीम के समक्ष प्रस्तुत की। वीरवार को पांच निवेशकों ने और शुक्रवार को तीन निवेशकों ने टीम से मुलाकात कर शिकायतें दीं। हालांकि टीम ने किसी भी प्रकार के खुलासे से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी जांच पूरी कर ली है और रिपोर्ट रेरा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

ये है मामला
सेक्टर 9-11 में रीजेंसी पार्क नाम से हाउसिंग प्रोजेक्ट आर सिटी कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। निर्धारित समयावधि में उपभोक्ताओं को फ्लैट की पजेशन नहीं दी गई और प्रोजेक्ट का काम भी काफी दिनों से बंद है तो अनेक उपभोक्ताओं ने रेरा में शिकायत दी थी। मामले की सुनवाई के बाद रेरा द्वारा 27 फरवरी 2019 को फोरेंसिक ऑडिट के आदेश दिए गए। इसी मामले में टीम फोरेंसिंक ऑडिट के लिए हिसार पहुंची थी। टीम अपनी रिपोर्ट रेरा को सौंपेगी, जिसके बाद इस मामले में रेरा अपना फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed