फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कमांडर गांधी के पिता बोले - 7-8 साल की उम्र में ही सोच लिया था पायलट बनना है, अपना सपना पूरा किया

कमांडर गांधी के पिता बोले - 7-8 साल की उम्र में ही सोच लिया था पायलट बनना है, अपना सपना पूरा किया

Fri, 22 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
कमांडर गांधी के पिता बोले - 7-8 साल की उम्र में ही सोच लिया था पायलट बनना है, अपना सपना पूरा किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मेरे बेटे ने 7-8 साल की उम्र में ही सोच लिया था कि एयरफोर्स में पायलट बनना है, मैंने उससे कहा था कि साथ में कोई दूसरा ऑप्शन भी रखो, लेकिन उसका जुनून इतना था कि वह इसी दिशा में आगे बढ़ा और पहले ही चांस में एनडीए में चयन भी हुआ और अपना सपना पूरा करते हुए पायलट भी बना। यह कहना है बंगलूरू में एयर शो में हुए प्लेन क्रेश हादसे में जान गंवाने वाले विंग कमांडर साहिल गांधी के पिता मदन मोहन गांधी का।
वहीं साहिल के ससुर डॉ. डीपी झांब ने कहा कि वर्ष 2008 में हिमानी के साथ साहिल की शादी हुई थी। उसके बाद से साहिल उनके पास यूएसए चले जाते थे। जब भी छुट्टियां मिलती तो वे कभी हिसार तो कभी यूएसए आते-जाते थे। यह हमारे साथ अनहोनी हुई है, जिसके बारे में यकीन ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


कौन क्या बोला....
विधायक गुप्ता बोले- साहिल पूरे प्रदेश का बेटा
विधानसभा सत्र चल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री ने मुझे विशेष तौर पर हरियाणा के बेटे को सरकार की ओर से श्रद्धांजलि देने भेजा है। पूरा हरियाणा साहिल पर गर्व कर रहा है, लेकिन उनके जाने का अफसोस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कमल गुप्ता, विधायक एवं चेयरमैन, हरियाणा सरकार

मेयर बोले- सड़क या चौक होगा साहिल के नाम से
हिसार शहर हमेशा साहिल की शहादत को याद रखेगा और उनके नाम से किसी सड़क या चौक का नाम उनके नाम से किया जाएगा, ताकि वे हमेशा शहरवासियों के दिलों में जिंदा रहें। पूरे शहर की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।
- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम, हिसार

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले - शत-शत नमन
यह दुखदायी घटना है, जिसकी क्षतिपूर्ति करना मुश्किल है। पूूरा देश साहिल के परिवार के साथ खड़ा है। देश के लिए जीने वाले ऐसे नौजवान को शत-शत नमन। मैं पूरी पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
- सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा, हिसार।

पड़ोसी बोले- बेस्ट मैटीरियल थे
वह केवल अच्छे इनसान ही नहीं थे, बल्कि बहुत अच्चे पायलट भी थे। जो एयरो शो होना था, ये वही पालयट करते हैं, जो बहुत अच्छे पायलट हों। साहिल चीफ ऑफ एयर स्टाफ के बेस्ट मैटीरियल थे और उन्हें बहुत ऊपर जाना था, लेकिन ये अनहोनी होगी।
- सुंदर सिंह, पड़ोसी, साहिल

अंकल बोले- पायलट बनकर दिखाया
उस समय कंप्यूटर का ज्यादा स्कॉप था और बच्चे उसी दिशा में जाते थे, लेकिन उसने छोटे रहते ही पायलट बनने की इच्छा जताई थी। उसने अपनी इच्छा नहीं बदली और पायलट बन कर दिखाया।
- एमएस यादव, साहिल के अंकल।

ये सदस्य हैं साहिल के परिवार में
37 वर्षीय विंग कमांडर साहिल गांधी के परिवार में उनके पिता मदन मोहन गांधी हैं, जो एसबीआई से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता डॉ. सुदेश गांधी एचएयू के होम साइंस कॉलेज के फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट से एचओडी रिटायर्ड हैं। साहिल शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम हिमानी हैं, जो टीसीएस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। कंपनी ने तीन माह पहले ही उन्हें यूके में भेजा हुआ है। इसके अलावा साहिल का बड़ा भाई नितिन गांधी और भाभी रिके स्विट्जरलैंड में रहते हैं।
19 फरवरी को अभ्यास के दौरान आपस में टकरा गए थे दो विमान
बंगलूरू के येलाहांका एयरबेस पर एयरो शो का आयोजन चल रहा है। यह 20 फरवरी को शुरू हुआ है और 24 फरवरी तक चलेगा। इसको लेकर वहां अभ्यास चल रहा था। 19 फरवरी को अभ्यास के दौरान सूर्य किरण एयरो बैटिक्स टीम के दो विमान आपस में टकरा गए थे, जिसमें एक पायलट साहिल गांधी की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। साहिल गांधी हिसार के पीएलए क्षेत्र में मकान नंबर 187 के निवासी थे।

ये रहे अंतिम संस्कार में मौजूद
अनेक प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा से प्रो. मनदीप मलिक, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई, संदीप गंगवा, कैप्टन प्रदीप कुमार बाली, शशि ढाका, नरेश सिंघल, प्रवीन जैन, सरजीत मलिक, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संपत सिंह सहित बड़ी संख्या में शहरवासी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed