फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एन्हांसमेंट मुद्दे पर सेक्टरवासियों ने डोर-टू-डोर जाकर बीजेपी बहिष्कार अभियान किया शुरू

एन्हांसमेंट मुद्दे पर सेक्टरवासियों ने डोर-टू-डोर जाकर बीजेपी बहिष्कार अभियान किया शुरू

Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
एन्हांसमेंट मुद्दे पर सेक्टरवासियों ने डोर-टू-डोर जाकर बीजेपी बहिष्कार अभियान किया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। एन्हांसमेंट के मुद्दे पर लगातार सात महीनों से आंदोलन कर रहे सेक्टरवासियों ने बीजेपी के बहिष्कार के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया है। सेक्टरवासियों ने बीजेपी के मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ वोट करने की अपील की। इसकी शुरुआत करते हुए सेक्टर 3, 5 व 4 पार्ट-टू के अलावा महाबीर कालोनी में भी अभियान चलाया गया।
ऑल हरियाणा सेक्टर एन्हांसमेंट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि इस समय अकेले हिसार में एचएसवीपी यानी हुडा अथॉरिटी ने करीब आठ हजार प्लॉटधारकों को 450 करोड़ रुपये की एन्हांसमेंट के नोटिस जारी कर रखे हैं। इसमें सभी नियमों व सुप्रीम कोर्ट तक के आदेशों की अवहेलना कर रखी हैं। 18 जिलों के लाखों सेक्टरवासी सरकार से पिछले सात महीनों से नियमों के अनुसार रि-केलकुलेशन की मांग कर रहे हैं। मगर जायज मांग को स्वीकार करने की बजाय बार-बार छूट की स्कीम लागू की जा रही है। खुद मुख्यमंत्री ने 4 मई को संघर्ष समिति के साथ हुई बैठक में रि-केलकुलेशन का वादा करते हुए नौ बिंदुओं की पॉलिसी को जारी किया था, लेकिन उसको आज तक लागू नहीं किया गया। समस्या को लेकर मुख्यमंत्री व बीजेपी जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष से मिलकर न्याय की मांग कर चुके हैं। मगर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


चार टीमों का किया गठन
वत्स ने बताया कि इसके लिए चार टीमें गठित की जाएंगी। हर टीम में सभी सेक्टरों के 100 प्रमुख व्यक्तियों को शामिल कर एरिया बांटा जाएगा। इस अभियान को हिसार की सभी कालोनियों व वार्डों में पहुंचाया जाएगा। अभियान का नेतृत्व सेक्टर 3-5 व 4 पार्ट के आरडब्ल्यूए प्रधान कर्नल चंद्र रेढू ने किया। इस मौके पर कमल ग्रोवर, बीबी ठकराल, शिव बांगा, अमित चुघ, तजेंद्र गुप्ता, रामनिवास गोयल, सुभाष जैन, सेवासिंह, भीम सिंह, सूबेदार जेएस मलिक, जगदीश शर्मा, बनवारीलाल, सुरेश बेदी व महिला विंग की प्रधान सुमन धीमान, कमलेश मलिक, सरोज, साधना सहित अनेक सेक्टरवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed