फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आज से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल

आज से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल

Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
आज से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। ऑल हरियाणा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व दी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हिसार 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी। हिसार में 10 हजार से भी अधिक ट्रकों के पहिए पूरी तरह से थम जाएंगे।

प्रदेश महासचिव कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि सरकार लगातार डीजल की कीमतों में इजाफा कर रही है जिसका खामियाजा ट्रांसपोर्टरों को भुगतना पड़ रहा है। सभी एसोसिएशन ने मिलकर 20 जुलाई को पूरे देश में चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। हिसार में 10 हजार से भी अधिक ट्रकों के पहिए पूरी तरह से थम जाएंगे। डीजल की कीमतें कम होनी चाहिए। सभी वस्तुओं के समान ही जीएसटी के दायरे में लाया जाए। राष्ट्रीय स्तर पर समान मूल्य निर्धारण व डीजल कीमतों में त्रैमासिक संशोधन होना चाहिए। देश को टोल बैरियर मुक्त किया जाए। थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम निर्धारण में पारदर्शिता व जीएसटी की छूट होनी चाहिए। एजेंटों को भुगतान किए जा रहे अतिरिक्त कमीशन को समाप्त किया जाए। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में टीडीएस खत्म होना चाहिए। आयकर अधिनियम की धारा 44एई में अनुमानित आय में कमी और उसको तर्कसंगत करने व ई-वे बिल से जुड़ी कुछ व्यवहारिक समस्याओं को देखते हुए नियमों में संशोधन किए जाएं। इन मांगों को लेकर यूनियनों ने हड़ताल का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed