फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राज्य स्तरीय महिला हॉकी टीम का हुआ चयन, जिले की 6 बेटियां का हुआ टीम में चयन

राज्य स्तरीय महिला हॉकी टीम का हुआ चयन, जिले की 6 बेटियां का हुआ टीम में चयन

Mon, 19 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय महिला हॉकी टीम का हुआ चयन, जिले की 6 बेटियां का हुआ टीम में चयन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर रविवार को राज्यस्तरीय महिला हॉकी टीम का चयन किया गया। खिलाड़ियों के चयन के लिए हॉकी हरियाणा व हॉकी हिसार के अधिकारियों ने एक कैंप का आयोजन किया।
इस कैंप में हरियाणा से करीब 70 लड़कियों ने भाग लिया। हरियाणा जूनियर हॉकी टीम में जिले से 6 बेटियों का चयन हुआ है। इसके अलावा सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र की 11 लड़कियों का चयन हुुआ है। रविवार को हुई चयन प्रक्रिया में 26 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र की 11 लड़कियों ने अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

टीम में हिसार की 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सोनीपत की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। राई की 3 खिलाड़ियों ने अपना स्थान पक्का किया। पानीपत व रोहतक की एक-एक खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का टीम में चयन
1. सिमरन चौपड़ा कुरुक्षेत्र, प्रियंका कुरुक्षेत्र, गुरलीन कुरुक्षेत्र, प्रभलीन कुरुक्षेत्र, गगनदीप कुरुक्षेत्र, नवनीत कुरुक्षेत्र, रीत कुरुक्षेत्र, रमनदीप कुरुक्षेत्र, कोमल कुरुक्षेत्र, अमरिंद्र कुरुक्षेत्र, अमनदीप कुरुक्षेत्र, रेखा हिसार, नीलम हिसार, उषा हिसार, दीपिका हिसार, मनीषा हिसार, अन्नु हिसार, महिमा सोनीपत, ज्योति सोनीपत, मोनिका सोनीपत, प्रीति सोनीपत, खुशदीप राई, सोनी राई, पिंकी राई, सरीन पानीपत, डिम्पी रोहतक

26 अप्रैल से भोपाल में खेलेगी टीम
कोच आजाद सिहं मलिक ने बताया कि जूनियर वर्ग हरियाणा की टीम का चयन किया गया है। ये टीम 26 अप्रैल से 5 मई तक भोपाल मेें होंने वाली जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी।

.........
ये रहे मौजूद
टीम चयन प्रक्रिया में हॉकी हरियाणा कन्वीनर कर्ण सिहं मेहला, असिस्टेंट डायरेक्टर सुनीता खत्री, हॉकी हरियाणा खेल सचिव संजीव त्यागी, भिवानी से हॉकी कोच विरेंद्र सिहं, हिसार से हॉकी कोच आजाद सिहं, हॉकी कोच रूचिका, हॉकी कोच विजेंद्र, कोच हरभजन सिहं व सुनील कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed