{"_id":"5a1b11304f1c1b76678bdc43","slug":"31511723312-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने पहले अंतर्जातीय विवाह करने वाली विवाहिता की झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने पहले अंतर्जातीय विवाह करने वाली विवाहिता की झुलसने से मौत
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गांव काजला निवासी विवाहिता 20 वर्षीय पूजा की मौत हो गई। वह लांधड़ी गांव की बेटी थी। उसने चार महीने पहले काजला के राममेहर से अंतर्जातीय विवाह किया था। ससुराल जनों का कहना है कि पूजा ने आग लगाकर आत्महत्या की है। वहीं मायका पक्ष का कहना है कि वे सोमवार को बयान दर्ज कराएंगे। पुलिस अब इस मामले में सोमवार को कार्रवाई करेगी।
काजला गांव का राममेहर सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक वाहन में ग्रामीणों के साथ पूजा को झुलसी हालत में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में भेज दिया। राममेहर का कहना था कि वह खेत में गया हुआ था। वह किसी के बताने पर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी पूजा चौबारे में झुलसी हुई हालत में मिली। राममेहर का कहना है कि पूजा ने खुदकुशी की हैै। पूजा ने उसे बताया था कि मेरा मन नहीं लग रहा है। वह एक दिन पहले ही उसे मायके में परिजनों से मिलवा कर लाया था। गांव लांधड़ी की पमला देवी ने बताया कि उसकी बेटी पूजा ने राममेहर से अंतर्जातीय विवाह किया था। राममेहर पूजा के साथ बाइक पर शनिवार को लांधड़ी आया था। वे दो घंटे रुके थे और फिर लौट गए थे। उसने पुलिस के सामने पूजा के ससुराल जनों से बेटी की मौत बारे पूछताछ की। अग्रोहा थाना पुलिस अब इस मामले में सोमवार को कार्रवाई करेगी।
लड़की ने घर से जाकर राममेहर से शादी कर ली थी। हमने परिजनों की शिकायत पर 29 जुलाई को लड़की की गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। लड़की शादी कर लौटी तो केस रद्द हो गया था। लड़की की मौत हो गई है, परिजन सोमवार को बयान दर्ज कराएंगे। बयान के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-ओमप्रकाश एसएचओ, अग्रोहा थाना