फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   तीन महीने से आधार ने अटकाई 6546 बुजुर्गों की पेंशन

तीन महीने से आधार ने अटकाई 6546 बुजुर्गों की पेंशन

Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
तीन महीने से आधार ने अटकाई 6546 बुजुर्गों की पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले के करीब साढे़ छह हजार बुजुर्गों की पेंशन तीन महीने से अटकी हुई हैं। आधार नंबर मैच न होने के कारण अटकी पेंशन को दोबारा चालू कराने के लिए अब सरपंचों को चिट्ठी भेजी गई है। समाज कल्याण विभाग ने सभी सरपंचों को लेटर भेजकर उनके गांव के बुजुर्गों की पेंशन खाते के साथ आधार अपडेट कराने के लिए कहा है।
जिले में कुल 1 लाख 85 हजार पेंशन धारक हैं। इसमें 30 हजार 678 बुजुर्गों की पेंशन समाज कल्याण विभाग मुख्यालय ने सितंबर में रोक दी थी। इन पेंशन धारकों के आधार कार्ड मैच न होने के कारण यह पेंशन रोकी गई थीं। इन सभी पेंशन धारकों को अपने आधार कार्ड नंबर अपडेट कराने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसके बाद करीब 24 हजार 132 लोगों ने अपने आधार कार्ड नंबर अपडेट करा लिए। इन लोगों की पेंशन दोबारा से चालू होना शुरू हो गई। करीब 6546 बुजुर्गों की पेंशन अभी भी अटकी हैं। समाज कल्याण विभाग ने इन सभी बुजुर्गों को आधार अपडेट कराने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। विभाग की ओर से सभी गांव के सरपंचों को लेटर भेजा गया है। इसके साथ गांव में उन बुजुर्गों की लिस्ट भी भेजी है, जिनकी पेंशन आधार कार्ड के कारण रुकी हैं। गांव के सरपंच अब इन लोगों से संपर्क कर आधार अपडेट कराएंगे।
विज्ञापन


बुुजुर्ग सम्मान भत्ता --------105507
विधवा पेंशन ------------------53687
अनाथ बच्चों की पेंशन----------11637

विकलांग पेंशन---------------11040
लाडली पेंशन -----------------2680
स्कूली अनाथ बच्चों की पेंशन----772
किन्नर पेंशन---------------------1
बौना पेंशन ---------------------2
कुल पेंशन-----------------185326

142 लोगों के अंगूठे के निशान मैच नहीं
जिले के पेंशन धारकों में 142 लोगों ने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया था। इन लोगों के अंगूठे के निशान मशीन नहीं ले रही थीं। इसके कारण इन लोगों के आधार कार्ड नहीं आए थे। ऐसे में विभाग ने इन लोगों के आधार पंजीकरण नंबर को ही आधार कार्ड के तौर पर स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पेंशन धारक हिसार में
पूरे हरियाणा में सबसे अधिक पेंशन धारक हिसार में हैं। जिले में कुल 1.85 लाख 236 पेंशन धारक हैं। इसके बाद भिवानी में कुल 1.77 लाख पेंशन धारक हैं। जींद में 1.52 लाख पेंशन धारक हैं। अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो 24 लाख 21 हजार 798 पेंशन धारक हैं। पंचकूला में सबसे कम 36 हजार 695 पेंशन धारक हैं।


वर्जन
पेंशन धारकों को उनके आधार कार्ड नंबर सही कराने के लिए सरपंचों के जरिये भी सूचित किया गया है। जिनकी पेंशन रुकी है, वे अपने आधार कार्ड अपडेट कराएं। इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है।
-डॉ. डीएस सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed