फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   22417 बीपीएल फ्री में भी नहीं ले रहे एलपीजी कनेक्शन

22417 बीपीएल फ्री में भी नहीं ले रहे एलपीजी कनेक्शन

Mon, 26 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
22417 बीपीएल फ्री में भी नहीं ले रहे एलपीजी कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की थी, जिसमें बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। विभाग के प्रयासों के बावजूद जिले के 22417 बीपीएल परिवार फ्री के कनेक्शन नहीं ले रहे।
केंद्र सरकार की ओर से करीब दो साल पहले उज्ज्वला नाम से योजना शुरू की थी, जिसमें सभी बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन देने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। प्रदेश के सभी बीपीएल परिवारों की लिस्ट इसमें थी। इसके आधार पर गैस एजेंसी संचालकों ने करीब 70403 बीपीएल परिवारों की पहचान की, जिसमें 48 हजार लोगों ने कनेक्शन ले लिया। 22417 परिवार बार-बार अनुरोध करने पर भी कनेक्शन स्वीकार नहीं कर रहे। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से इन लोगों को कई बार निर्देश जारी किए गए। इन लोगों के घर पर दस्तक देकर भी इन्हें जानकारी दी। साथ ही इन लोगों को कहा कि 31 मार्च 2017 से केरोसिन की आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद भी ये लोग कनेक्शन नहीं ले रहे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग इस भय में कनेक्शन नहीं ले रहे कि कहीं उनका नाम बीपीएल की सूची से न कट जाए। अगर उनके घर गैस कनेक्शन होगा तो सर्वे टीम उनका नाम बीपीएल की लिस्ट से हटा देगी।
विज्ञापन

गैस कनेक्शन मुफ्त...
इस योजना में गैस कनेक्शन की कीमत 3200 रुपये है, जिसमें 1600 की सब्सिडी केंद्र सरकार देती है। 1600 आवेदक को देने होते हैं। अगर आवेदक के पास पैसा न हो तो फ्री में कनेक्शन मिलेगा। गैस सब्सिडी के अंतर वाली रकम केंद्र सरकार के खाते में जाएगी। 1600 रुपये पूरे होने के बाद सब्सिडी वापस बीपीएल परिवार के खाते में आना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात लीटर केरोसिन मिलता था...
केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को अप्रैल में केरोसिन मुक्त किया जा चुका है। यहां किसी भी बीपीएल परिवार को सब्सिडी वाला केरोसिन नहीं दिया जा रहा। पहले हर परिवार को हर माह सात लीटर केरोसिन सब्सिडी पर मिलता था।

जिले में गैस कनेक्शन
इंडियन आयल 126540
भारत पेट्रोलियम 108629
हिंदुस्तान पेट्रोलियम 61446
कुल कनेक्शन 296815

जिले में करीब 48 हजार से अधिक बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। बचे हुए 22 हजार लोगों को भी गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जो कनेक्शन के लिए आवेदन करेगा, उसे कनेक्शन दिया जाएगा।
-सुभाष सिहाग, डीएफएससी, हिसार

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना : 70 हजार बीपीएल को देना था कनेक्शन, 48 हजार को दिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed