फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   30 quintals of Kadhi will be made in Annakoot Prasad in Sanatan Dharma Hanuman Temple

Hisar News: सनातन धर्म हनुमान मंदिर में अन्नकूट प्रसाद में बनेगी 30 क्विंटल कढ़ी

Mon, 13 Nov 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
30 quintals of Kadhi will be made in Annakoot Prasad in Sanatan Dharma Hanuman Temple
 रामलीला कटला मैदान में  अन्नकूट के प्रसाद के लिए कढाई को धोता वीर। संवाद
हिसार। शहर के मंदिरों में मंगलवार को अन्नकूट का प्रसाद बांटा जाएगा। दोपहर 12 बजे प्रसाद का वितरण शुरू होगा। प्रसाद में कढ़ी, चावल, पुरी, बाजरा, हलवा, मिक्स सब्जियां बनाई जाएगी। नागोरी गेट स्थित सनातन हनुमान मंदिर में दो बड़ी कढ़ाई में 30 क्विंटल कढ़ी तैयार की जाएगी। इसी प्रकार पुराना कटला रामलीला मैदान में 15 क्विंटल कढ़ी बनाई जाएगी। अन्नकूट प्रसाद को लेकर सेवादार से लेकर हलवाई तैयारी में जुट गए हैं। शाम को प्रसाद के लिए सब्जियां काटी गई।
विज्ञापन

सनातन धर्म हनुमान मंदिर के ज्वाइंट सेक्रेटरी बृजभूषण जैन ने बताया कि अन्नकूट का प्रसाद लेने के लिए हर साल करीब 10 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। पुरी बनाने के लिए एक टीम रहेगी। इसमें तीन से चार लोग शामिल हैं। इसी प्रकार सवा क्विंटल बाजरा, 1 क्विंटल चावल, 1 क्विंटल सूजी का हलवा, मिक्स सब्जी बनाई जाएगी। शाम चार बजे तक प्रसाद का बांटा जाएगा। 12 हलवाई की टीम प्रसाद तैयार करेगी।
विज्ञापन

20 साल से बना रहे अन्नकूट का प्रसाद

पुराना कटला रामलीला मैदान स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया जाएगा। सेवादार महेश गोयल ने बताया कि 15 साल पहले मंदिर बनाया गया था। मगर 20 साल से प्रसाद बनाया जा रहा है। हर साल आसपास के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से लोग अन्नकूट का प्रसाद लेने आते हैं। प्रसाद में 15 क्विंटल कढ़ी तैयार की जाएगी। इसके अलावा पुरी, हलवा, मिक्स सब्जी बनाई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान मंदिर मंडल ट्रस्ट मोती बाजार में 71 क्विंटल से अधिक का महाभोगा प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर के प्रधान रमेश लोहिया ने बताया कि प्रसाद में 40 क्विंटल कढ़ी, 10 क्विंटल पंचमेवा सब्जी, 8 क्विंटल बाजरा की खिचड़ी, 2 क्विंटल मूंग, 3 क्विंटल चावल, 4 क्विंटल देशी घी का हलवा, 4 क्विंटल पूड़ी बनाई जाएगी। 40 से ज्यादा कारीगर प्रसाद बनाने का काम करेंगे।

सात क्विंटल कढ़ी व सात क्विंटल मिक्स वेज का लगेगा भोग
अग्रवाल सेवा समिति अर्बन एस्टेट की ओर से 23वां अन्नकूट का महाप्रसाद वितरण 14 नवम्बर को अर्बन एस्टेट स्थित शास्त्री पार्क में किया जाएगा। अग्रवाल सेवा समिति के प्रधान जय कुमार बंसल ने बताया कि गोवर्धन पूजा के उपरांत 12 बजे सात क्विंटल कढ़ी ,चावल, पूरी, हलवा, बाजरा व सात क्विंटल मिक्स सब्जी का प्रसाद बना कर वितरण किया जाएगा। समिति इस आयोजन को 23 वर्षों से लगातार करती आ रही है।

वहीं, आईटीआई चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर में दि हिसार बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से 14 नवंबर को विश्वकर्मा दिवस पर भंडारा लगाया जाएगा। उपप्रधान जसवंत धीमान ने बताया कि प्रात: 10 बजे मंदिर में हवन किया जाएगा ।उसके उपरांत 12 बजे भंडारा लगाया जाएगा। महासचिव कृष्ण पाबड़ा, उपप्रधान जसवंत धीमान, खजांची ओमप्रकाश जांगड़ा, वजीर वर्मा, सूबे वर्मा, पूर्व प्रधान कुलदीप जांगड़ा, पूर्व प्रधान गुलाब धीमान, राजवीर धीमान, सुभाष, भागचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article