फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   28 out of 100 questions found wrong in answer key of veterinary surgeon exam of HPSC

Haryana: HPSC का कारनामा! वेटरनरी सर्जन की परीक्षा की आंसर-की में 100 में से 28 सवाल के जवाब गलत

Wed, 25 Jan 2023 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 01:01 AM IST
सार

हरियाणा स्टेट वेटरनरी एसोसिएशन ने एचपीएससी को लिखा पत्र लिखा है। परीक्षार्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। आरोप है कि एक आपत्ति दर्ज कराने के लिए 4 से 5 हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
28 out of 100 questions found wrong in answer key of veterinary surgeon exam of HPSC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से आयोजित पशु चिकित्सा सर्जन पद की परीक्षा में 100 में से 28 सवालों के जवाब गलत मिलने का दावा किया जा रहा हैं। हरियाणा स्टेट वेटरनरी एसोसिएशन ने एचपीएससी को पत्र लिखकर दोबारा से इसे रिवाइज करने की मांग की है। वहीं परीक्षार्थी अपनी आपत्तियां दर्ज करवा रहे हैं। एक सवाल पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये फीस अदा करनी पड़ रही है। ऐसे में परीक्षार्थियों को करीब चार से पांच हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

 

वेटरनरी की परीक्षा देने वाले लुवास के पशु चिकित्सकों ने बताया कि एचपीएससी ने 383 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए 15 जनवरी को लिखित परीक्षा हुई। परीक्षार्थी सुनील रविश ने बताया कि 23 जनवरी को एचपीएससी ने इसकी आंसर की जारी की।

विज्ञापन

 

इस आंसर की के अनुसार 28 से अधिक सवालों के जवाब गलत हैं। इस बारे में उनका पूरा ब्योरा तैयार किया है। एचपीएससी ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी महज दो दिन का समय दिया है। 25 जनवरी तक आपत्तियां दी जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परीक्षा देने वाले पशु चिकित्सकों ने 28 सवालों के जवाब, उनके रेफरेंस, बुक के लेखक का नाम सहित पूरा ब्योरा तैयार कर लिया है। एक सवाल पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये फीस अदा करनी पड़ रही है। ऐसे में अगर एक विद्यार्थी आपत्ति दर्ज कराए तो उसे 4 से 5 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। एचपीएससी की गलती का खामियाजा परीक्षार्थियों से वसूला जा रहा है।


परीक्षार्थियों को मिले ग्रेस मार्क्स
हरियाणा स्टेट वेटरनरी एसोसिएशन ने भी इस बारे में एचपीएससी के सचिव को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। साथ ही गलत आंसर के लिए ग्रेस मार्क्स दिए जाने की वकालत की है। एसोसिएशन के प्रधान राजू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रणधीर खासा ने कहा कि एसपीएससी को अवगत कराया गया है।


अदालत जाने की तैयारी..
एचपीएससी की गलतियों को लेकर परीक्षार्थियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयार की है। पशु चिकित्सक डॉ. रोहित यादव, सतीश नैन, विजयपाल यादव, डॉ. नवीन ने बताया कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम हाईकोर्ट जाएंगे।
 

इन सवालों के जवाब गलत होने दावा
सवाल नंबर 1, 4, 5, 7, 8, 19, 20, 22, 30, 33, 34, 35, 38, 40, 43, 47, 50, 68, 71, 73, 74, 82, 84, 85, 86, 87, 97, 100

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed