फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   27,597 cases resolved in National Lok Adalat

Hisar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 27,597 मामलों का हुआ समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
27,597 cases resolved in National Lok Adalat
हिसार- राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई करते न्यायाधीश ,साथ में अपना पक्ष रखते वकील- पक्षकार। स्र
हिसार। जिला मुख्यालय सहित हांसी न्यायिक परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी के मार्गदर्शन में 27,597 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें 4,84,61,376 रुपये राशि का निपटान किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लोक अदालतें न केवल लंबित मामलों के समाधान का प्रभावी माध्यम हैं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और आपसी समझ को बढ़ावा देती हैं। इन अदालतों में विवादित पक्ष अपने मामलों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटाते हैं, जिससे अपील या संशोधन की जरूरत नहीं रहती और न्याय त्वरित रूप से प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त पक्षकारों को उनके द्वारा दी गई अदालती फीस भी वापस मिलती है। सीजेएम ने बताया कि हिसार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 29 हजार 351 मामलों में से 27 हजार 478 मामलों का निपटारा किया गया। हांसी में 176 मामलों में से 119 मामलों को मौके पर ही सुलझाया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक, मोटर वाहन दुर्घटना, बैंक ऋण, पारिवारिक, राजस्व, दीवानी, चेक बाउंस और चालान से संबंधित मामलों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप मित्तल, सौरभ खत्री, फैमिली कोर्ट की अतिरिक्त प्रिंसिपल जज ईशा खत्री, सीजेएम राजीव, सीजे-जेडी-कम-जेएमआईसी अभिषेक गर्ग, सुखवीर कौर तथा हांसी से सीजे-जेडी-कम-जेएमआईसी खुश कारण जोत सिंह की अदालतों में मामले रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed