{"_id":"61e7094a539a38770f2eda9f","slug":"27-government-coaches-took-sports-nurseries-players-will-get-diet-money-hisar-news-hsr6223370170","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 सरकारी कोच ने ली खेल नर्सरियां, खिलाड़ियों को मिलेगी डाइट राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 सरकारी कोच ने ली खेल नर्सरियां, खिलाड़ियों को मिलेगी डाइट राशि
विज्ञापन
हिसार। खेल विभाग में कार्यरत हिसार के 27 सरकारी कोच ने खेल नर्सरियां ली हैं। इन नर्सरियों को 15 जनवरी से शुरू करने के आदेश दिए थे मगर जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल का कहना है कि अभी तक मुख्यालय से उनके पास आदेश नहीं आए है कि इन्हें चलाए या फिर बंद करे। जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल ने बताया कि प्रशासन के आदेश हैं कि छोटे खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए मत आने दो, मगर मुख्यालय पंचकूला से कोई आदेश नहीं आए हैं।
नर्सरी के तहत चयन होने वाले खिलाड़ियों को प्रतिमाह डाइट राशि भी दी जाएगी। नर्सरी में 8 से 14 और 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये और 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले महाबीर स्टेडियम में खेल नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। इन ट्रायल में वर्तमान में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों को भी मौका मिला था। काफी नए खिलाड़ी भी ट्रायल देने पहुंचे थे। इस दौरान खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट लिया गया। उनकी उपलब्धियां देखी गई थी। उसके आधार पर खिलाड़ियों का नर्सरी के लिए चयन किया गया था।
इन कोच ने ली खेल नर्सरियां
- एथलेटिक : रामकेश, रींकू रानी, कुलदीप सिंह, पवन लांबा
- बैडमिंटन : नरेश कुमार
- बास्केटबाल : जितेंद्र
- बॉक्सिंग : ज्योति
- क्रिकेट : मनोज
- साइकिलिंग : हैप्पी असीजा
- फुटबाल : जगदीप सिंह, मंजू रानी
- जिमनास्टिक : विक्रम
- हैंडबाल : काजल
- हॉकी : रुचिका
- जूडो : निर्मला सैनी
- कबड्डी : दलबीर सिंह, संजय कुमार
- खो-खो : कुलदीप सिंह
- वालीबाल : सुनीता
- वेट लिफ्टिंग : मनस्वरूप
- कुश्ती : विष्णुदास, नरेंद्र कुंडू, राहुल सिंह, रामनिवास
- वुशु : अनीता
- योग : हरमेश चंद्र
- फेंसिंग : संदीप सिंह
सभी कोच को बोला गया है कि जिन खिलाड़ियों का खेल नर्सरी के लिए चयन हुआ है उनका रजिस्टर में नाम लिखकर फोटो चस्पा ले। मगर अभी तक मुख्यालय से आदेश नहीं आए है कि इन्हें चलाए या फिर बंद करें।
विज्ञापन
- कृष्ण कुमार बेनीवाल, जिला खेल अधिकारी