फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   25 more cameras will be installed in civil hospital, incidents of theft will be stopped

Hisar News: नागरिक अस्पताल में चल रही गतिविधियों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
25 more cameras will be installed in civil hospital, incidents of theft will be stopped
नागरिक अस्पताल के अंदर बना शवगृह। - फोटो : Hisar
हिसार। नागरिक अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के लिए परिसर में 25 और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जहां कैमरे लगाने हैं उन स्थानों को चिह्नित कर लिया है। जल्द कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। कैमरे लगने के बाद चोरी की वारदात पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

यहां यहां लगने हैं कैमरे
पीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन अभी भी कुछ एरिया ऐसा है जहां पर कैमरे लगाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर के अंदर बनी पार्किंग, दूसरे गेट की तरफ जाने वाले रास्ते, शवगृह के बाहर, हॉस्टल और कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी कैमरे लगवाने हैं। इसके लिए डिमांड भेजी हुई है, कैमरे लगाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कैमरों का कंट्रोल रूम सीएमओ और पीएमओ ऑफिस में होगा। कैमरे लगने के बाद चोरी की वारदातों पर अंकुश लग पाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में पिछले दिनों युवक की हुई थी हत्या
अस्पताल परिसर में जेब तराशी और बाइक चोरी की वारदातें अक्सर होती रहती हैं। इसके अलावा पिछले दिनों चोर एसी के तांबे के तार चोरी कर ले गए थे। अस्पताल के दूसरे गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर नवंबर माह के आखिर में पाली गांव के युवक का शव मिला था। जिसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इससे पहले भी अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed