फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   240 wrestlers showcase their strength in the IIS Dangal Championship

Hisar News: आईआईएस दंगल चैंपियनशिप में 240 पहलवानों ने दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
240 wrestlers showcase their strength in the IIS Dangal Championship
कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में खेलते दांव लगाते खिलाड़ी। 
हिसार। इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) की ओर से सोमवार को शहीद मदन लाल ढींगरा बहुउद्देश्यीय सभागार, गिरी सेंटर, सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दंगल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से करीब 240 प्रतिभागियों ने नौ भार वर्गों में मुकाबले खेले।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया–आईआईएस के स्थानीय संचालन प्रमुख सत्यप्रकाश ने बताया कि यह प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण था। वर्ष 2025 में पहले आयोजन को मिले उत्साहजनक सहयोग के बाद इस बार देशभर से खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। कुल प्रतिभागियों में लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय और 20 प्रतिशत हरियाणा से बाहर के खिलाड़ी रहे। पुरुष वर्ग में करीब 250 और महिला वर्ग में 50 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईआईएस दंगल चैंपियनशिप उभरते खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट मंच साबित हुई, हालांकि आयोजन चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि कई एलीट खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविरों में व्यस्त थे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी के पहलवानों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव देना और भविष्य के सितारों को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएस के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर गैरी हॉल और महिला कोच कोसेई अकाइशी भी प्रतिभाओं की खोज के लिए मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन और उत्साह को सराहते हुए कहा कि इस स्तर की प्रतिस्पर्धा युवाओं को खुद को परखने का बेहतरीन अवसर देती है।

भार वर्ग व खिताब
सीनियर फ्रीस्टाइल में 57, 74 और +74 किलो; सीनियर ग्रीको-रोमन में 60, 77 और +77 किलो; जबकि सीनियर महिला वर्ग में 53, 62 और +62 किलो भार वर्ग शामिल रहे, जिनमें क्रमशः आईआईएस वेट, वीर और योद्धा टाइटल प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed