फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   22 thousand rupees looted by showing a pistol from a finance company officer

फाइनेंस कंपनी के अफसर से पिस्तौल दिखाकर लूटे 22 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
22 thousand rupees looted by showing a pistol from a finance company officer
मंडी आदमपुर। गांव सीसवाल-काबरेल रोड स्थित शनि मंदिर के पास चार युवकों ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारी से पिस्तौल के बल 22 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारी शक्ति सिंह की शिकायत पर एक नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कॉलेज रोड की गणेश मार्केट में फाइनेंस कंपनी महिलाओं के समूह को लोन देने का काम करती है। हर महीने कंपनी के अधिकारी किस्तों की क लेक्शन करते हैं। मंगलवार को करीब ढाई बजे कंपनी का अधिकारी शक्ति सिंह गांव काबरेल से किसी महिला से किस्त लेकर वापस आ रहा था। जब वह सीसवाल रोड पर मुड़ा तो चार युवकों ने उसका बाइक रुकवा लिया। उसे पिस्तौल दिखाकर उसका बैग छीन कर फरार हो गए। सूचना के बाद थाना प्रभारी मनदीप चहल मौके पर पहुंचे। शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपियों में एक काबरेल निवासी अजय शामिल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed