{"_id":"5cb38907bdec221425447eba","slug":"21555269895-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पात्रता पास उम्मीदवारों की बैठक कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पात्रता पास उम्मीदवारों की बैठक कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शिक्षा विभाग हरियाणा में जेबीटी, टीजीटी एंव पीजीटी शिक्षकों के करीब 20 हजार रिक्त पदों पर रेगुलर शिक्षकों की भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के जेबीटी पात्रता पास उम्मीदवारों ने रणनीति बनाने के लिए प्रदेशभर में बैठकें शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में जिला हिसार के सभी जेबीटी, टीजीटी व पीजीटी पात्रता परीक्षा पास उम्मीदवारों की बैठक 16 अप्रैल को मधुबन पार्क, हिसार में शाम चार बजे होगी, जिसमें सभी खंडों के पात्रता पास उम्मीदवार भाग लेंगे।
जेबीटी एचटेट पास एसोसिएशन, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पाल ने बताया कि प्रदेश के शिक्षा विभाग में रेगुलर शिक्षकों के स्वीकृत पदों में से करीब 20 हजार पद खाली हैं, जिन पर रेगुलर टीचर्स की भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है और प्रदेश में हजारों उम्मीदवारों ने बड़ी ही मेहनत से ये पात्रता परीक्षा उतीर्ण की हुई है, लेकिन सरकार द्वारा रिक्त पड़े इन 20 हजार पदों पर रेगुलर जेबीटी, टीजीटी व पीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए गेस्ट टीचर्स सर्विस एक्ट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है और प्रदेश के पात्रता पास उम्मीदवार न्यायालय में न्याय के लिए जोरदार पैरवी करेंगे। उन्होंने जिले के सभी जेबीटी, टीजीटी व पीजीटी पात्रता परीक्षा पास उम्मीदवारों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैठक में शामिल होकर अपने हकों की आवाज बुलंद करें।