{"_id":"5bfaebdabdec224143673da2","slug":"21543171034-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा मेयर पद के प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाकर जल्द हाईकमान को भेजेगी: कृष्ण जमालपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा मेयर पद के प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाकर जल्द हाईकमान को भेजेगी: कृष्ण जमालपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बसपा की मासिक जिलास्तरीय संगठन समीक्षा बैठक सिरसा रोड हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित के जिला कार्यालय में हुई। इस बैठक में मुख्यातिथि प्रदेश सचिव कृष्ण जमालपुर पहुंचे वहीं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकपूर पाली ने की। बैठक में पार्टी के संगठन, पदाधिकारियों की हाजिरी तथा बूथ करो मजबूत अभियान की समीक्षा करने के उपरांत मुख्यातिथि कृष्ण जमालपुर ने नगर निगम चुनावों पर पदाधिकारियों से मंत्रणा की।
बैठक में तय किया गया की पार्टी की तरफ से हिसार नगर निगम के मेयर पद के संभावित प्रत्याशियों के नाम का पैनल बनाकर जल्द प्रदेश हाईकमान को भेजा जाएगा। जिस पर गठबंधन के नेता विचार विमर्श करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव कृष्ण जमालपुर ने कहा कि प्रदेश में बसपा-इनेलो गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है। बूथ करो मजबूत अभियान को और तेज गति से आगे बढ़ाना होगा। संगठन में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना कर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना चाहती है। बैठक में राजस्थान चुनावों में भी हिसार के बसपा पदाधिकारियों की ड्यूटियों के बारे में पुन: अवगत करवाया गया। इस दौरान बैठक में हिसार लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र पंघाल, भाईचारा जिला प्रभारी मेवा सिंह, जिला सचिव बजरंग इन्दल, प्रभारी बलराज खेड़ी, जय सिंह सिहाग, सचिव हंसराज न्याणा, हुताशन शर्मा, रामफल बौद्ध, बुधराम, गुलाब, महेंद्र सिंह, आदमपुर हलकाध्यक्ष दिलबाग डोभी, रामनिवास रायपुर, राजबीर मुवाल, बलराम लाडवी, मनोज अठवाल, चेतराम पंवार, प्रदीप चौधरी, सोनू, विकास, अमृत, अजय अन्य लोग मौजूद थे।