फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डाबड़ा चौक रेलवे ओवरब्रिज के रेलवे हिस्से पर पुरानी ड्राइंग के अनुसार हो गई सेटरिंग, सेटरिंग ठीक करने में जुटे मजदूर

डाबड़ा चौक रेलवे ओवरब्रिज के रेलवे हिस्से पर पुरानी ड्राइंग के अनुसार हो गई सेटरिंग, सेटरिंग ठीक करने में जुटे मजदूर

Fri, 23 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
डाबड़ा चौक रेलवे ओवरब्रिज के रेलवे हिस्से पर पुरानी ड्राइंग के अनुसार हो गई सेटरिंग, सेटरिंग ठीक करने में जुटे मजदूर

विज्ञापन
हिसार। डाबड़ा चौक ओवरब्रिज पर रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से पर चल रहे निर्माण कार्य में 10 दिन का और अतिरिक्त समय लगेगा। इसका कारण यह है कि यहां लेंटर के लिए डाली गई शटरिंग गलत डाल दी गई है। वीरवार को मजदूर इस शटरिंग को खोल रहे थे। इसे फिर से डाला जाएगा।
ओवरब्रिज के निर्माण में लगे मजदूूर वीरवार को शटरिंग ठीक करते नजर आए। पीडब्ल्यूडी अधिकारी व रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शटरिंग पूरी तरह ठीक होने के बाद ही लेंटर लगाने का काम किया जाएगा, इसलिए लेंटर लगाने से पहले शटरिंग की पूरी तरह जांच होती है। शटरिंग पुराने पुल की ड्राइंग के अनुसार कर दी गई थी, जबकि इसे नए नक्शे के अनुसार किया जाना था। इसे उखाड़कर फिर से नए नक्शे के अनुसार किया जा रहा है। पुल के निर्माण की डेडलाइन 25 दिसंबर है और अधिकारियों का कहना है कि इसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुल का निर्माण टेंडर के अनुसार मार्च 2018 में पूरा होना था, लेकिन रेलवे में फाइल अटकने के बाद यह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। पुल के रेलवे हिस्से पर अक्तूबर में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। रेलवे हिस्से पर 120 टन वजन के चार गार्डर लगाए गए हैं। डाबड़ा चौक के रेलवे हिस्से में गार्डर लगाने का काम लंबे समय से अटका हुआ था। ये ओवरब्रिज शहर में डाबड़ा चौक पर जाम से लोगों को राहत देेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरब्रिज की खासियत
ओवरब्रिज की लंबाई : 613 मीटर
ओवरब्रिज की चौड़ाई : साढ़े आठ मीटर
ओवरब्रिज की ऊंचाई : पुराने पुल से 1.89 मीटर
ओवरब्रिज पर लागत : करीब 15 करोड़ रुपये
हिसार साइड लंबाई : 328.51 मीटर
दिल्ली साइड लंबाई : 243.19 मीटर
रेलवे का क्षेत्र : 41.30 मीटर
रेलवे हिस्से में गार्डर : चार
एक गार्डर का वजन : 30 टन


डाबड़ा चौक आरओबी पर शटरिंग का कार्य चल रहा है। कई बार कुछ थोड़ी सी कमी रह जाती है। बाकी शटरिंग में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। कार्य निरंतर चल रहा है। शटरिंग पूरी तरह सेट होने के बाद ही अगला कार्य शुरू किया जाएगा। निर्धारित समयानुसार निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
-बलदेव सिंह खोखर, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed