फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 49वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद डा.सुभाष चंद्रा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 49वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद डा.सुभाष चंद्रा

Sun, 04 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 49वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद डा.सुभाष चंद्रा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 49वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन गुजवि कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों का प्रथम कर्तव्य अध्ययन करना है। अपने इनोवेटिव आइडिया को मार्केटेबल बनाना होगा। इससे अनेक लोगों को रोजगार मिल सके। युवा नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए आगे बढ़े।
कार्यक्रम में अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. मिलिंद मराठे बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा.टंकेश्वर कुमार ने की। सांय एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शहर में शोभायात्रा निकाली। इसके बाद पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में खुुला अधिवेशन किया गया। इसमें मोनिका ने उपिस्थित छात्रों को संबोधित किया।
विज्ञापन

परिषद ने लिया संस्कारित छात्रशक्ति का दायित्व : मराठे
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. मिलिंद मराठे ने कहा कि संस्कारित छात्रशक्ति का दायित्व परिषद ने लिया है। उसमें कुछ हद तक हम सफल भी हुए हैं। परिषद के विचार में है कि किसी एक समुदाय को देश के विकास का ठेका नहीं दिया जा सकता। प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका होगी तभी सर्वांगीण विकास होता है। परिषद ने राष्ट्र को सर्वोपरि माना है। एकात्मक दृष्टिकोण के साथ परिषद देश के हर प्रांत में राष्ट्र व छात्रहित में आंदोलन चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभाविप में आई तो ऊर्जा महसूस हुई : पहलवान किरण
इस दौरान पहलवान किरण गोदारा ने कहा कि जबसे उन्होंने अभाविप के कार्यक्रमों में जाना शुरू किया है, तब से उनमें नई उर्जा और जोश का अहसास हुआ है। अभाविप का मतलब देशभक्ति का जुनून, नारी का सम्मान, बोलचाल में अपनापन और भारतीय संस्कृति का दर्शन है। उन्होंने लड़कियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। वे लक्ष्य बनाकर कार्य करें तो आगे बढ़ सकती है।
राजेंद्र धीमान अध्यक्ष व सुनील भारद्वाज बने प्रांतीय मंत्री
शनिवार को उद्घाटन सत्र से पहले प्रांत अध्यक्ष व प्रांत मंत्री का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी जोगेंद्र बल्हारा के मार्गदर्शन में यमुनानगर जिले के निवासी प्राध्यापक राजेंद्र धीमान को प्रांत अध्यक्ष जबकि नूंह जिला निवासी सुनील भारद्वाज को प्रांत मंत्री चुना गया। दोनों का कार्यकाल एक साल रहेगा।

साउंड सिस्टम गिरने से छात्रा घायल
एबीवीपी अधिवेशन में भाषण सुनते समय एक एबीवीपी की कार्यकर्ता पर साउंड गिर गया। इससे छात्रा के सिर पर चोट आई। घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तेज हवा चलने से टेंट का परदा जोर-जोर से हिलने लगा। परदा हिलने के कारण पड़दे के पास रखे साउंड छात्रा के सिर में लगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक मेजर करतार सिंह, राष्ट्रीय छात्रा प्रमुख ममता यादव, पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, डॉ. अनुराग बिश्नोई, अनिल गोयल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नवीन शर्मा, संगठन मंत्री शैलेंद्र तिवारी, प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र धीमान, प्रांत मंत्री सुनील भारद्वाज, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व संगठन सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed