फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अब तक का सबसे ठंड दिन रहा सोमवार

अब तक का सबसे ठंड दिन रहा सोमवार

Tue, 02 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
अब तक का सबसे ठंड दिन रहा सोमवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नए साल की शुरुआत के पहले दिन ही तापमान में गिरावट के कारण बढ़ी ठंड से लोग ठिठुर गए। रविवार की रात को ही धुंध छा गई और सुबह करीब 10 बजे तक नहीं छंटी। नए साल का पहला दिन और सीजन का अब तक का सबसे रहा। मौसम विभाग के अनुसार रात्रि पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस सर्द मौसम का सबसे कम तापमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हकृवि मौसम विभाग के अनुसार दो जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। वहीं पहले सप्ताह में सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही शीत लहर भी चलेंगी। शाम को भी हल्की धुंध छा गई।

वहीं सोमवार सुबह बाहरी क्षेत्र में घने कोहरे का असर रहा। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। शहर के अंदर यह कोहरा जल्दी छंट गया था। उसके बाद सूर्य की चमक ने लोगों को कुछ हद तक राहत दी। शाम होते ही सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी। वैसे भी कड़ाके की ठंड से नववर्ष का आगाज हुआ। इससे पहले वर्ष 2008 में जरूर पारा पहली जनवरी को शून्य से नीचे पहुंच गया था। अब जो रविवार रात्रि तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार सात जनवरी तक रात्रि तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और दोपहर का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

पिछले सात साल का जनवरी में सामान्य से नीचे तापमान

पारा (डिग्री सेल्सियस में) दिन वर्ष
0.7 18 2017
3.8 22 2016
0.2 27 2015
-2.1 6 2014
-1.1 6 2013
1.7 10 2012
1.8 6 2011

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed